ट्रेवल डेस्क। आप घूमने-फिरने की शौक रखते हैं लेकिन इस बार जेब ज्यादा खर्चे की इजाजत नहीं दे रही है तो घबराने की बात नहीं है। आज हम आपके लिए ऐसी 5 जगहें लेकर आए हैं जिन्हें आप कम पैसों में भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। खास बात ये है कि इन जगहों पर जाने के बाद आपको रिग्रेट नहीं होगा और जिंदगी से दूर थोड़ा दिन का ब्रेक भी मिल जाएगा तो चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे में।
1) रत्नागिरी (Ratnagiri)
महाराष्ट्र के पश्चिमी तट पर बसा सा गांव रत्नागिरी टूरिस्ट के बीच फेसम है। ये मुंबई से 220 किलोमीटर दूर है। यहां पर वेलस के पास से अरेबियन सी की सुंदरता को निहारा जा सकता है। मार्च महीने में यहां वेलस टर्टल फेस्टिवल होता जिसे देखने दुनियाभर के टूरिस्ट आते हैं। आप यहां हरिहरेश्वेर बीच,केल्शी बीच,विक्टोरिया बीच का मजा उठा सकते हैं।
2) कौसानी (kausani)
अगर आप पहाड़ की सुंदरता निहराना चाहते हैं उत्तराखंड की हसीन वादियों में बसे कौसानी की सैर करें। ये खूबसूरत हिल स्टेशन हैं। जहां से आप ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और घने जंगल निहार सकते हैं। यहां की झील और झरने भी स्थित है। मार्च भी यहां का तापमान -15 डिग्री तक रहता है। कौसानी में आप रुद्रधारी फॉल्स देख सकते हैं।
3) बेताब घाटी (Betaab ghati)
मार्च के महीने में स्वर्ग का दीदार करना है तो बेताब घाटी पहुंच जाएं। जो जम्मू-कश्मीर में स्थित है। यहां से आप जम्मू-कश्मीर की हसीन जन्नत आंखों से निहार सकते हैं। यहां पर ट्रेकिंग भी करते हैं। हर साल हजारों पर्यटक बेताब घाटी आते हैं।
4) पंचमढ़ी (Panchmarhi)
मध्य प्रदेश स्थिथ पंचमढ़ी भी पर्यटकों के बीच खूब फेमस हैं। यहां पर हसीना वादियों के अलावा खूबसूरत झरनों,गुफाओं और झीलों का मजा उठा सकते हैं। मार्च के महीने में ये हिल स्टेशन खूबसूरती से ढका होता है। आप यहां बी फॉल,अप्सरा विहार,पांडव गुफा,सनसेट प्वाइंट जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
5) लेह-लद्दाख (Leh Ladakh)
लेह-लद्दाख भी घूमने के लिए सबसे अच्छा समय मार्च होता है। यहां पर फेमस मठ,टूरिस्ट नजारे, बर्फ से ढके पहाड़ देख सकते हैं। मार्च में ना ज्यादा गर्मी होती है और ना ज्यादा सर्दी इसलिए टूरिस्ट ज्यादा संख्या में आते हैं। लेह लद्दाख में आप मैग्नेटिक हिल,पैंगोंग झील और त्सो मोरीरी झील देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- पार्टनर कहेगी WOW ! फरवरी में एक्सप्लोर करें ये 5 प्लेस