mynation_hindi

6वीं बार इंसान को काटा सांप, बच गया जिंदा, प्रतिरोधक क्षमता में कैसे असर करता है Venom

Bhawana tripathi |  
Published : Jul 08, 2024, 06:40 PM IST
6वीं बार इंसान को काटा सांप, बच गया जिंदा, प्रतिरोधक क्षमता में कैसे असर करता है Venom

सार

Snake venom and poison immunity: उत्तर प्रदेश में व्यक्ति को सांप ने कई बार काटा लेकिन फिर भी वो जिंदा बच गया। जहर के शरीर में कई बार पहुंचने पर भी व्यक्ति नहीं मरा। जहर की थोड़ी मात्रा शरीर में पहुंचने पर शरीर में घातक असर की बहुत संभावना रहती है। 

हेल्थ डेस्क: उत्तर प्रदेश के फतेपुर के व्यक्ति को 1 नहीं बल्कि 6 बार सांप ने काटा। हैरानी की बात ये है कि व्यक्ति हर बार बच जाता था। सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन ये सच है। इस घटना को सुनकर मन में ये प्रश्न आता है कि क्या वाकई सांप का हल्का जहर शरीर को उसके खिलाफ इम्यूनिटी प्रदान करता है।

क्या होता है सांप के जहर में?

सांप के जहर को वेनम कहते हैं। वेनम के कैमिकल कंपोजीशन की बात करें तो ये विभिन्न प्रकार के एंजाइम,प्रोटीन, अमीनों एसिड, लिपिड, न्यूक्लियोसाइड और कार्बोहाइड्रेट का मिश्रण होता है। सभी प्रजाति के सांप के जहर में विभिन्ना होती है। इंडियन जर्नल ऑफ फिजियोलॉजी एंड फॉर्माकोलॉजी की स्टडी में ये बात सामने आ चुकी है कि जो लोग पहले से ही साइकोट्रॉपिक नशा करते हैं उन लोगों को कुछ प्रकार स्नेक वीनम का बहुत ज्यादा असर नहीं होता है। ऐसे लोगों को नशा करने की आदत होती है। यानी हल्के जहर के लिए शरीर इम्यून हो जाता है।

क्या होता है मिथ्रिडेटिज्म

'आज तक' में प्रकाशित लेख के मुताबिक ईसा पूर्व कुछ लोग सांप के जहर का थोड़ी मात्रा में सेवन कर शरीर को जहर के खिलाफ इम्यून कर लेते थे। लेकिन हर सांप के जहर को शरीर सहन नहीं कर सकता है। यानी हर हाल में सांप का जहर शरीर को नुकसान पहुंचाता है और जानलेवा होता है।

सांप काटने पर क्या दिखते हैं लक्षण

सांप काटने पर व्यक्ति को चक्कर जैसा महसूस होता है धुंधला दिखने लगता है। व्यक्ति घबराहट महसूस करता है और बेचैनी भी होता है। चूंकि हर सांप में जहर नहीं होता है इसलिए बिना जहर का सांप व्यक्ति के लिए घातक नहीं होता है। अगर कभी भी सांप काटे तो तुरंत उस स्थान में कसकर पट्टी या कपड़ा बांध देना चाहिए ताकि शरीर में जहर न फैले। तुरंत बाद डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

और पढ़ें:देश-दुनिया में Dengue का बढ़ रहा है प्रकोप, इन Safty Tips को भूल कर भी न करें इग्नोर

PREV

Latest Stories

क्या आप रात में पेशाब करने के लिए कई बार उठते हैं? जानिए इसके 5 प्रमुख कारण और ठीक करने के उपाय
क्या आप रात में पेशाब करने के लिए कई बार उठते हैं? जानिए इसके 5 प्रमुख कारण और ठीक करने के उपाय
स्किन पर ग्लो, स्टाइल में निखार! पुरुषों के लिए बेहद आसान हैं ये 5 स्किनकेयर ट्रिक्स
क्या आप जानते हैं? ये 6 आदतें बिना जिम जाए 30 दिन में आपकी बॉडी से फैट गायब कर सकती हैं!