फेमस एक्ट्रेस को छोड़ इस हसीना के गले लग गए सिंगर Justin Bieber, उसे भी नहीं हो रहा है यकीन

Bhawana tripathi |  
Published : Jul 06, 2024, 11:47 AM ISTUpdated : Jul 06, 2024, 12:32 PM IST
फेमस एक्ट्रेस को छोड़ इस हसीना के गले लग गए सिंगर Justin Bieber, उसे भी नहीं हो रहा है यकीन

सार

Justin Bieber performance at Anant Radhika sangeet: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत में जस्टिन बीबर का लोगों पर खूब खुमार छाया। सोशल मीडिया में अब एक वीडियो छा रहा है जहां जस्टिन बीबर प्यार से किसी को गले लगा रहे हैं।

Anant Radhika sangeet Night: अनंत अंबानी की संगीत सेरेमनी में पॉप सिंगर जस्टिन बीबर का खुमार लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है।संगीत थीम  'सेलिब्रेशन ऑफ हार्ट्स' में सभी सेलेब्स इंडियन रीगल थीम ड्रेस कोड में नज़र आए। संगीत नाइट के वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस को एक वीडियो खूब पसंद आ रहा है जिसमें जस्टिन गाते वक्त एक लड़की को गले लगा लेते हैं। ये लड़की कोई फेमस एक्ट्रेस नहीं बल्कि जावेद जाफरी की बेटी है। 

जावेद जाफरी की बेटी को फैंस ने बताया 'लकी गर्ल'

वीडियो में साफ दिख रहा है कि जैसे ही जस्टिन बीबर अलाविया जाफ़री को गले लगाते हैं उन्हें यकीन नहीं होता है। कुछ देर तक अलाविया इस बात पर यकीन करती हैं कि उन्हें जस्टिन ने हग किया है। इस मूवमेंट को फैंस बहुत एंजॉय कर रहे हैं और जावेद जाफरी की बेटी को बहुत लकी बता रहे हैं।

झूमते दिखे जय कोटक और अदिति आर्या

नवंबर 2023 में शादी करने वाले कपल और कोटक811 के सह-प्रमुख जय कोटक और पत्नी अदिति आर्या जस्टिन बीबर के गानों में झूमते दिखे। मिस इंडिया वर्ल्ड रह चुकी अदिति ने अनंत अंबानी के संगीत को खूब एंजॉय किया। 
 

इससे पहले जामनगर में अनंत अंबानी की प्री वेडिंग में पॉप सिंगर रिहाना ने परफॉर्मेंस दी थी। अब जस्टिन बीबर भी अंबानी फंक्शन में चार चांद लगा गए। अंबानी परिवार के साथ ही बॉलीवुड भी अनंत-राधिका की शादी के दिन का बेसब्री से इंजतार कर रहा है। 12 जुलाई को अनंत और राधिका मुंबई के जिओ वर्ल्ड सेंटर में सात फेरे लेंगे। 

और पढ़ें: हुस्न लगेगा तौबा, जब अंबानी संगीत से चुराएंगी गोल्डन Outfits के 8 Idea

प्रेग्नेंट दीपिका से लेकर Hot मौनी तक, सबने Saree Look में फूंक दी जान
 

PREV
जीवनशैली (Jeevanshaili) से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स और टिप्स MyNation Hindi पर। फैशन, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, यात्रा, रिश्ते, गृह सज्जा और बेहतर जीवन के लिए विशेषज्ञ सलाह। Your guide to a stylish, healthy, and fulfilling life with expert advice.
Read more Articles on

Recommended Stories

King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?