एक खबर ने इस मोटे डॉक्टर को बना दिया पतला और हैंडसम, Weight loss के लिए किया ये काम

By Bhawana tripathiFirst Published May 10, 2024, 1:38 PM IST
Highlights

 Weight Loss Story: मैसाचुसेट्स के रहने वाले डॉ. केविन गेंड्रेउ का वजन बढ़ता जा रहा था। उनको इस बात की कोई परवाह नहीं थी। फिर एक खबर ने उनकी सोच बदली और उन्होंने weight loss ट्रांसफॉरमेशन कर सबको चौंका दिया।

वेट लॉस स्टोरी। डॉ. केविन गेंड्रेउ का वजन साल 2016 से पहले खूब बढ़ चुका था। 140 किलो के केविन को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ रहा था कि उनका वजन बढ़ रहा है। फिर उनके जीवन को एक खबर ने बदल दिया। जब उनको जानकारी मिली की उनकी बहन को कैंसर हो गया है तो केविन को झटका लगा। केवन से वेट लॉस करने की ठानी। दो सालों की मेहनत के बाद आज केविन ने न सिर्फ वेट लॉस (Weight Loss) किया है बल्कि वो हैंडसम दिखने लगे हैं। 

मोटापे के कारण केविन को थी कई बीमारियां

साल 2016 तक केविन मोटापे के कारण एक नहीं बल्कि कई बीमारियों से जूझ रहे थे। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर,डायबिचीज और फैटी लीवर जैसी बीमारियां थी। जब केविन को बहन की बीमारी के बारे में पता चला तो केविन ने वेट लॉस करने की ठानी। 

वेट लॉस के लिए किया डाइट चेंज

डॉ. केविन ने वेट लॉस के लिए अपने खाने में फास्ट फूड्स को पूरी तरह से हटा दिया। केविन ने खाने में फलों, सब्जियों, नट्स, चिकन,मछली, अंडे,बिना फैट का दही, जैतून का तेल (ऑलिव ऑयल) शामिल किया। 

वेट लॉस के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग (intermittent fasting)

वजन कम करने के लिए केविन ने न सिर्फ डाइट चेंज की बल्कि इंटरमिटेंट फास्टिंग भी शुरू कर दी। वो दोपहर 12 बजे से राठ 8 बजे तक ही खाते थे। इसके बाद कोई फूड नहीं लेते थे। इस वजह से उनके वजन में गजब बदलाव देखने को मिला। डॉ. केविन ने फास्टिंग और डाइट में चेंज करके 56 किलो वजन कम कर लिया। वजन कम करने के बाद केविन खुद को फिट महसूस करते हैं। उनके लिए वेट लॉस की जर्नी बेहद रोचक रही।

ये भी पढ़ें:  रणवीर की ऑनस्क्रीन मोटी बहन हुई गजब स्लिम, चौंका देगा Weight loss

tags
click me!