क्यों बढ़ जाता है शादी के बाद लड़कियों का वज़न

Published : Sep 10, 2023, 05:25 PM ISTUpdated : Sep 10, 2023, 07:51 PM IST
क्यों बढ़ जाता है शादी के बाद लड़कियों का वज़न

सार

शादी के बाद अक्सर लड़कियों का वजन बढ़ जाता है जिसके पीछे कई सारी वजह होती हैं । लेकिन इस वेट बढ़ने के कारण अक्सर लड़कियों में कंपलेक्स पैदा हो जाता है। यह वजन क्यों बढ़ता है इसको लेकर तमाम तरह की भ्रांतियां भी हैं इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की शादी के बाद लड़कियों का वेट क्यों बढ़ता है।

लखनऊ। हमेशा से ये बड़ी आम बात रही है कि लड़कियां शादी के पहले स्लिम रहती हैं , जबकि शादी के बाद वो मोटी हो जाती हैं।  बच्चे के होने के बाद लड़कियों का वज़न और तेज़ी से बढ़ने लगता है। घर परिवार, दोस्त, दफ्तर के कुलीग लड़कियों को  टोकना शुरू कर देते हैं जिस से कई दफा लड़कियां काम्प्लेक्स का शिकार हो जाती हैं। लड़कियों में ये चेंज देखते हुए सबके मन में ये सवाल आता है कि शादी के बाद ऐसा क्या हो जाता है जिससे लड़कियों का वजन  बढ़ जाता है। वहीं। 

हार्मोनल चेंज से बढ़ता है वेट 

दरअसल शादी के बाद सेक्सुअल लाइफ के कारण लड़कियों की बॉडी में बहुत से होरोमनल बदलाव होते हैं जिससे लड़कियों का वज़न बढ़ने लगता है। प्रेग्नेंसी रोकने के लिए ली गयी गर्भ निरोधक गोलियों से भी वेट बढ़ता है। वहीं शादी के बाद लड़कियों की फिज़िकल एक्टिविटी बहुत कम हो जाती है, उनका ज़्यादा समय घर के कामों में में गुज़रने लगता है जिस कारण वो खुद पर ध्यान नहीं दे पाती और उनका वेट बढ़ने लगता है। 


गर्भावस्था में बढ़ता है वज़न 

शादी के बाद प्रेग्नेंसी के दौरान लड़कियों का वज़न बढ़ता है जो बाद में कम नहीं पाता। हालाँकि कुछ लड़कियों का ब्रेस्ट फीडिंग के दौरान काफी वेट लॉस हो जाता है लेकिन बाद में असंतुलित खान पान की वजह से दोबारा वेट बढ़ जाता है। वहीं गर्भावस्था के बाद थाइरोइड एक आम बीमारी बन गयी है जिसकी शिकायत लड़कियों में देखने को मिलती है। इस कारण भी लड़कियों का वेट बढ़ जाता है। 

असंतुलित खान पान से बढ़ता है वेट 

अक्सर शादी के बाद लड़कियों को अपने सुसराल वालों के अनुसार ही भोजन खाना पड़ता है। जिसमें वो अपने शरीर और डाइट के अनुसार खाना नहीं खा पाती। लड़कियां डाइट भी कंट्रोल नहीं कर पाती, और ससुराल वालों को खाने के लिए मना नहीं कर पाती।  इन सब से लड़कियों  का वेट बढ़ जाता है 

लाइफ स्टाइल चेंज से बढ़ता है वेट 
शादी के बाद लड़कियों की लाइफ स्टाइल में काफी फर्क आ जाता है। उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती , सुबह जल्दी उठना पड़ता है, रात देर से सोना होता है इस वजह से लड़कियां स्ट्रेस का शिकार हो जाती हैं जिसका असर उनके शरीर पर पड़ता है।  इससे भी वज़न बढ़ जाता है। 

 

ये भी पढ़ें 

क्या आपके बच्चे को भी है मोबाइल की लत, छुड़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स...

PREV
जीवनशैली (Jeevanshaili) से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स और टिप्स MyNation Hindi पर। फैशन, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, यात्रा, रिश्ते, गृह सज्जा और बेहतर जीवन के लिए विशेषज्ञ सलाह। Your guide to a stylish, healthy, and fulfilling life with expert advice.

Recommended Stories

King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?