Parvatasana to reduce belly fat: उम्र बढ़ने के साथ ही बैली फैट भी बढ़ने लगता है। अगर रोजाना कुछ योग किए जाए तो 40 की उम्र में भी निकली हुई तोंद को अदंर किया जा सकता है। जानिए पर्वतासन के बारे में।
Parvatasana to reduce belly fat: उम्र बढ़ने के साथ शरीर में बहुत से बदलाव होने लगते हैं। हॉर्मोन लेवल में बदलाव के साथ ही मेटाबॉलिज्म स्लो होने से शरीर में फैट तेजी से जमने लगता है। इस कारण से कैलोरी का सही से इस्तेमाल नहीं हो पाता है और व्यक्ति मोटा होने लगता है। साथ ही गलत डाइट के कारण भी व्यक्ति की तोंद बढ़ने लगती हैं। जानिए कैसे पेट की चर्बी को कम करने के लिए पर्वतासन फायदा पहुंचाता है।
पर्वतासन करने का तरीका
पर्वतासन करना कठिन नहीं होता है। आप आसानी से इसे घर में मैट बिछाकर कर सकते हैं।
सबसे पहले इस आसन को करने के लिए पद्मासन मुद्रा में आएं।
अब दोनों हाथों को जोड़कर नमस्कार मुद्रा में खड़े हो जाएं। इस तरह 3 सेकेंड तक खड़े रहे और फिर गहरी सांस खींचते हुए दोनों हाथों को ऊपर ले जाएं।
अब दोनों हाथों को जमीन में लाते हुए झुकें और पैरों को थोड़ा पीछे कर लें। अब आपको खुद महसूस होगा की पर्वत जैसी मुद्रा में आप हैं।
इस मुद्र में एक से दो मिनट तक रहें।
आप इस स्टेप को तीन से पांच के सेट में कर सकते हैं।
पर्वतासन को रोजाना करने से कुछ ही समय बाद शरीर में असर दिखना शुरू हो जाता है। धीरे-धीरे पर्वतासन करने से तोंद कम होने लगती है।
रोजाना पर्वतासन करने के फायदे
अगर आप रोजाना पर्वतासन करते हैं तो शरीर में लचीलापन बढ़ता है। साथ ही पर्वतासन शरीर के एक्ट्रा फैट को कम करता है।
जब नियमित तौर पर पर्वतासन किया जाता है तो स्ट्रेस लेवल भी कम होने लगता है।
महिलाओं की उम्र बढ़ने के साथ ही उनके शरीर में एस्ट्रोजन की मात्रा कम होने लगती हैं। इसके कारण कई बदलाव होते हैं। इस कारण से मोनोपॉज, नींद सही से न आना आदि समस्याएं भी होती हैं। अगर रोजाना पर्वतासन किया जाए तो नींद अच्छी आने लगती है।
जीवनशैली (Jeevanshaili) से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स और टिप्स MyNation Hindi पर। फैशन, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, यात्रा, रिश्ते, गृह सज्जा और बेहतर जीवन के लिए विशेषज्ञ सलाह। Your guide to a stylish, healthy, and fulfilling life with expert advice.