
नई दिल्ली। जब भी देश के सबसे अमीर परिवारों की चर्चा होती है, तो वह मुकेश अंबानी फैमिली की चर्चा के बिना अधूरी रहती है। चाहे मुकेश अंबानी हों या नीता अंबानी, हर शख्स उनके बारे में जानना चाहता है। आज हम आपको ईशा अंबानी के बारे में नहीं, बल्कि उनकी ननद नंदिनी पीरामल के बारे में बताने जा रहे हैं। हजारो करोड़ का बिजनेस संभालने वाली नंदिनी सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखती हैं, पर उनका भी बिजनेस की दुनिया में बड़ा नाम है। आइए जानते हैं उनके बारे में।
कौन हैं नंदिनी पीरामल?
ईशा अंबानी की ननद नंदिनी पीरामल ने स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से पढ़ाई की है। फिर McKinsey & Company नाम की कंपनी के साथ काम किया। वर्तमान में पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड कपंनी में Executive डायरेक्टर का पद संभाल रही हैं। पीरामल फार्मा लिमिटेड की चेयरपर्सन भी हैं। साथ ही मानव संसाधन और आईटी का भी काम देखती हैं। पीरामल फार्मा की गुणवत्ता इकाई की देखरेख के अलावा ग्रुप की पांच वर्षों की परिवर्तन स्ट्रेटजी की चीफ है।
आनंद पीरामल की बहन नंदिन पीरामल कंपनी में प्रमुख पदों पर
देश के दो अरबपतियों मुकेश अंबानी और अजय पीरामल ने अपनी दोस्ती को रिश्तेदारी में बदल दिया। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से 12 दिसम्बर 2018 को हुई। यह शादी मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में भव्य समारोह में हुई। आनंद पीरामल भी बिजनेस की दुनिया में मशहूर हैं। उनकी बहन नंदिनी पीरामल पारिवारिक बिजनेस के प्रमुख पदों पर हैं।
पीरामल ग्रुप के इन सामाजिक उद्यमों में सलाहकार
नंदिन पीरामल ग्रुप के सामाजिक उद्यम पीरामल फाउंडेशन और पीरामल सर्वजल की सलाहकार भी हैं। पीरामल सर्वजल देश के 20 राज्यों में 7,50,000 लोगों को साफ पानी उपलब्ध कराता है। पीरामल के फाउंडेशन के कामों से जुड़ी नंदिनी पीरामल ग्रुप की धर्मार्थ शाखाओं के कामों में रूचि रखती हैं। पीरामल स्वास्थ्य, पीरामल स्कूल ऑफ लीडरशिप के कामों से भी गहराई से जुड़ी हैं।
क्या है अजय पीरामल की नेटवर्थ?
नंदिनी पीरामल ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस, फिलॉसफी और अर्थशास्त्र में ग्रेजुएट हैं। हालाँकि उनकी संपत्ति का सटीक आंकलन उपलब्ध नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पिता अजय पीरामल की कुल संपत्ति 3.8 बिलियन डॉलर यानी 31,580 करोड़ आंकी गई है।
MyNation Hindi का Motivational News सेक्शन आपको हर दिन positivity और inspiration देने के लिए है। यहां आपको संघर्ष से सफलता तक की कहानियां, real-life success stories, प्रेरणादायक खबरें, achievers की journeys और motivational updates मिलेंगे। पढ़ें ऐसे कंटेंट जो आपको आगे बढ़ने और बेहतर सोचने की प्रेरणा दे।