जानिए टाटा के नये चेयरमैन कौन, क्या वह भी अविवाहित हैं? कितने पढ़े-लिखे

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Oct 11, 2024, 06:54 PM IST
जानिए टाटा के नये चेयरमैन कौन, क्या वह भी अविवाहित हैं? कितने पढ़े-लिखे

सार

जानें टाटा समूह के नए चेयरमैन नोएल टाटा के बारे में। जानिए उनकी शिक्षा, पारिवारिक जीवन और यह भी कि वह विवाहित हैं या नहीं। 

नई दिल्‍ली। रतन टाटा के बाद टाटा समूह के चेयरमैन के रूप में किसे नियुक्त किया जाएगा, इसको लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे। अब यह तस्वीर साफ हो गई है। नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन बनाया गया है। नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं और पहले से ही टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी रह चुके हैं। टाटा समूह में उनके एक्सपीरियंस को देखते हुए, सभी लोग उनके नाम पर सहमत थे। आइए, नोएल टाटा के बारे में विस्तार से जानते हैं।

नोएल टाटा कौन हैं?

नोएल टाटा का जन्म 1957 में हुआ था। वह एक भारतीय मूल के आयरिश बिजनेसमैन हैं, जो टाटा ग्रुप की में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं। नोएल टाटा के पास टाटा इंटरनेशनल, ट्रेंट, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन जैसी कंपनियों में प्रबंध निदेशक के रूप में काफी अनुभव है। इसके अलावा, वह टाइटन कंपनी और टाटा स्टील के उपाध्यक्ष भी हैं। वह लगभग 40 वर्षों से टाटा ग्रुप में एक्टिव रूप से जुड़े हुए हैं। टाटा ट्रस्ट की अच्छी खासी हिस्सेदारी भी उनके पास है। वे सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में भी शामिल हैं, जो टाटा समूह की सबसे बड़ी यूनिट में से एक है।

नोएल टाटा एजूकेशन

नोएल टाटा ने ससेक्स विश्वविद्यालय से शुरूआती पढ़ाई के बाद फ्रांस से हॉयर एजूकेशन ली। उनका बेहतरीन एजूकेशन बैकग्राउंड टाटा समूह में काम आया और वह एक कुशल बिजनेस लीडर के रूप में स्थापित हुए। टाटा इंटरनेशनल से अपने करियर की शुरुआत की, जो विदेशी बाजारों में टाटा ग्रुप के प्रोडक्ट्स और सर्विसेज को बढ़ावा देने का काम करती है।

नोएल टाटा फेमिली

नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। हालांकि, रतन टाटा की तरह वह भी लाइमलाइट से दूर रहते हैं और पब्लिक स्पॉटलाइट में कम ही आते हैं। उनका पारिवारिक जीवन काफी निजी है। उनकी पत्नी आलू मिस्त्री, पल्लोनजी मिस्त्री की बेटी हैं, जो देश के बड़े बिजनेसमैन और टाटा संस में एक प्रमुख शेयरधारक हैं। हालांकि उनके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। नोएल के तीन बच्चे हैं-लिआह, माया, और नेविल, जो टाटा समूह की अन्य कंपनियों से जुड़े हुए हैं।

क्या नोएल टाटा भी अविवाहित हैं?

नोएल टाटा, रतन टाटा और उनके छोटे भाई जिमी टाटा के विपरीत, विवाहित हैं। उनके तीन बच्चे हैं जो टाटा समूह की एक्टिविटीज में एक्टिव भूमिका निभा रहे हैं। रतन टाटा और जिमी टाटा दोनों ने शादी नहीं की थी, जबकि नोएल पारिवारिक जीवन गुजार रहे हैं। 

ये भी पढें-फुटकर से फॉर्च्यून: ऑफिस में लगी आग ने बनाया 6500 करोड़ का बिजनेस, दुनिया भर में फैला​ कारोबार...

PREV

MyNation Hindi का Motivational News सेक्शन आपको हर दिन positivity और inspiration देने के लिए है। यहां आपको संघर्ष से सफलता तक की कहानियां, real-life success stories, प्रेरणादायक खबरें, achievers की journeys और motivational updates मिलेंगे। पढ़ें ऐसे कंटेंट जो आपको आगे बढ़ने और बेहतर सोचने की प्रेरणा दे।

Recommended Stories

क्या आपको भी बहुत गुस्सा आता है? ये कहानी आपकी जिंदगी बदल देगी!
श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे