
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्री के मुकेश अंबानी 759057 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर शख्सियतों में गिने जाते हैं। अंबानी परिवार और उनके सहयोगी भी देश के अमीर परिवारों से नाता रखते हैं। ऐसे ही एक अमीर परिवार का मुकेश अंबानी से दूर का रिश्ता है। हम बात कर रहे हैं भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों में एक अरविंद पोद्दार की।
अरविंद पोद्दार का मुकेश अंबानी से क्या रिश्ता?
फोर्ब्स के मुताबिक, अरविंद पोद्दार की नेट वर्थ मौजूदा समय में करीबन 29092 करोड़ रुपये है। कम लोग जानते हैं कि अरविंद पोद्दार परिवार का बालकृष्ण इंडस्ट्रीज पर नियंत्रण है, जो कृषि, खनन और वाहनों के लिए इंस्ट्रूमेंट और टायर बनाती है। अब आपके मन में विचार आ रहा होगा कि आखिर अरविंद पोद्दार का अंबानी परिवार से क्या रिश्ता है?
मुकेश अंबानी के राइट हैंड मनोज मोदी के समधी हैं अरविंद पोद्दार
तो आपको बता दें कि अरविंद पोद्दार के बेटे राजीव पोद्दार की शादी मनोज मोदी की बेटी से हुई है, जो मुकेश अंबानी के 'दाहिने हाथ' माने जाते हैं और रिलायंस इंडस्ट्री से जुड़े अहम फैसले लेते हैं। उन्हें बतौर गिफ्ट एंटीलिया के पास 1500 करोड़ रुपये का घर भी मिला है।
ज्वाइंट एमडी हैं राजीव पोद्दार और खुशबू
अरविंद पोद्दार बालकृष्ण इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी हैं। उनके बेटे राजीव पोद्दार और मनोज मोद की बेटी खुशबू पोद्दार कम्पनी में ज्वाइंट एमडी हैं। साल 1951 में टायर निर्माण का कारोबार शुरु करने वाली बालकृष्ण इंडस्ट्रीज ने 1963 में पहला साइकिल टायर बनाया। साल 1990 में ऑफ-रोड टायर बनाना शुरु किया। अब यूरोप और अमेरिका में एक्सपोर्ट भी करते हैं।
देश के 59वें सबसे अमीर शख्स हैं अरविंद पोद्दार
फोर्ब्स के अनुसार, अरविंद पोद्दार देश के 59वें सबसे अमीर शख्स हैं। उन्होंने साल 2021 में महाराष्ट्र में औद्योगिक टायर बनाने के लिए नई फैक्ट्री खोली। अन्य अमीरों से अलग अरविंद पोद्दार और उनका परिवार मीडिया की नजरों से दूर रहते हैं।
MyNation Hindi का Motivational News सेक्शन आपको हर दिन positivity और inspiration देने के लिए है। यहां आपको संघर्ष से सफलता तक की कहानियां, real-life success stories, प्रेरणादायक खबरें, achievers की journeys और motivational updates मिलेंगे। पढ़ें ऐसे कंटेंट जो आपको आगे बढ़ने और बेहतर सोचने की प्रेरणा दे।