
नई दिल्ली। अरबपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने कई वर्षों तक रिलायंस बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की सदस्य रहीं। उन्होंने अगस्त 2023 में अपने पद से रिजाइन की घोषणा की थी। दरअसल, ऐसा करके नीता अंबानी ने अपने बच्चों ईशा, आकाश और अनंत अंबानी को निदेशक मंडल में नियुक्त करने का रास्ता साफ किया और आरआईएल बोर्ड में अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
नीता अंबानी नहीं लेती थीं मंथली सैलरी
आपको जानकर हैरानी होगी कि नीता अंबानी को रिलायंस बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य के रूप में मंथली सैलरी नहीं मिलती थी। उन्हें बोर्ड की बैठकों के लिए सिर्फ मीटिंग शुल्क का भुगतान किया जाता था। आरईएल की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, नीता अंबानी को मीटिंग्स के लिए करीबन 6 लाख का पेमेंट किया गया। साल 2022—23 में उन्हें 2 करोड़ रुपये का कमीशन प्राप्त हुआ। वह किसी अन्य पारिश्रमिक के लिए पात्र नहीं थी।
ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी की सैलरी
ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी को कम्पनी के बोर्ड में जगह मिली है। अपनी मां नीता अंबानी की तरह उन्हें भी कोई वेतन नहीं दिया जाएगा। सिर्फ मीटिंग शुल्क और सालाना कमीशन ही मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार, नीता अंबानी के बच्चों को बोर्ड या उसकी समितियों की बैठकों के लिए सिर्फ मीटिंग शुल्क का ही भुगतान किया जाएगा। या फिर अन्य बैठकों में भाग लेने के लिए खर्चे आदि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। रिलायंस के बोर्ड से रिजाइन करने के बाद नीता अंबानी ने धीरूभाई अंबानी इंस्टीट्यूट से इस्तीफा देकर यह पद अपनी बेटी ईशा अंबानी को सौंप दिया।
MyNation Hindi का Motivational News सेक्शन आपको हर दिन positivity और inspiration देने के लिए है। यहां आपको संघर्ष से सफलता तक की कहानियां, real-life success stories, प्रेरणादायक खबरें, achievers की journeys और motivational updates मिलेंगे। पढ़ें ऐसे कंटेंट जो आपको आगे बढ़ने और बेहतर सोचने की प्रेरणा दे।