
नई दिल्ली। तमिलनाडु के कोयम्बटूर की मां-बेटी की जोड़ी ने कमाल कर दिया। सिर्फ 5000 रुपये के इंवेस्टमेंट से कम्पनी शुरू की। अब लाखों रुपये कमा रही हैं। हम बात कर रहे हैं स्टार्टअप एक्स्ट्रोकिड्स (Extrokids) की, जो एक टॉय सेलिंग कम्पनी है। एस हरिप्रिया ने अपनी मां एस बानू के साथ मिलकर यह कंपनी शुरू की थी। अब हर महीने करीबन 15000 से ज्यादा के ऑर्डर मिलते हैं।
कैसे आया बिजनेस का आइडिया?
स्टार्टअप शुरू करने की कहानी बड़ी ही दिलचस्प है। एस हरिप्रिया के दो बच्चे थे। उनके मन में हमेशा यह सवाल रहता था कि बच्चों को मनोरंजन के साथ एजूकेट कैसे किया जा सकता है? इसी उधेड़बुन में उन्हें पता चला कि वह ऐसी अकेली मां नहीं हैं, जो इस बारे में सोच रही हें और भी लोग ऐसी चीजों की तलाश कर रहे हैं, जिससे उनका बच्चा खेल भी सके और एजूकेट भी हो। यहीं से उन्हें खिलौनों के कारोबार का आइडिया सूझा और उन्होंने अपनी मां के साथ मिलकर काम की शुरूआत कर दी।
ब्रेन को विकसित करने वाले टॉय की मिली जानकारी
आपको जानकर हैरानी होगी कि हरिप्रिया ने अपने घर से ही मात्र 5,000 रुपये की पूंजी के साथ बिजनेस शुरू किया। हालांकि यह काम इतना आसान नहीं था। उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्रिएटिव खिलौने खोजने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। साथ ही बच्चों को भी संभालना था। काफी कोशिशों के बाद उन्हें हाथ-आंखों और ब्रेन को विकसित करने वाले टॉय के बारे में जानकारी मिली। पहले उन्होंने खिलौनों के साथ किताबें बेचीं। पर जल्दी ही उन्हें इस बात का एहसास हो गया कि यदि वह खिलौनों पर फोकस करेंगी तो बिजनेस अच्छा चलेगा।
500 से ज्यादा खिलौनों का कलेक्शन
पहले उन्होंने अपने बच्चों को खिलौने दिए। जिसका सकारात्मक असर दिखा। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने ऐसे खिलौनों की एक लिस्ट बनानी शुरू कर दी। अब उनके पास ऐसे 500 से ज्यादा खिलौनों का पूरा कलेक्शन है, जो बच्चों का मनोरंजन करने के साथ उनका ज्ञान भी बढ़ाते हैं। अब तक वह 5 लाख से ज्यादा कस्टमर्स के ऑर्डर पूरी कर चुकी हैं।
एक वीडियो ने बदल दी किस्मत
हरिप्रिया ने इस बिजनेस को खड़ा करने के लिए काफी संघर्ष भी किया। एक समय ऐसा भी था, जब उनके पास एम्पलॉई को सैलरी देने के भी पैसे नहीं होते थे। पर एक वीडियो ने उनकी किस्मत बदल दी। दरअसल, सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी मां के साथ बनाया गया एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया, जिसमें बताया गया था कि क्रिएटिव खिलौनों से कैसे खेलना है। इस वीडियो को 60 हजार से ज्यादा व्यूज मिले। यही उनकी लाइफ का टर्निंग प्वाइंट था। अब हर महीने 3 लाख रुपये कमाई होती है।
ये भी पढें-क्या जानते हैं, भारत की सबसे पुरानी कंपनी कौन? 1736 से शुरू, आज दुनिया में बज रहा डंका..
MyNation Hindi का Motivational News सेक्शन आपको हर दिन positivity और inspiration देने के लिए है। यहां आपको संघर्ष से सफलता तक की कहानियां, real-life success stories, प्रेरणादायक खबरें, achievers की journeys और motivational updates मिलेंगे। पढ़ें ऐसे कंटेंट जो आपको आगे बढ़ने और बेहतर सोचने की प्रेरणा दे।