
UPSC CSE 2023 Topper: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC 2023) का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को जारी हो गया। लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने यूपीएससी एग्जाम में पहली रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया है। सिविल सर्विस 2023 के नतीजों में 1016 कैंडिडेट्स को सक्सेस मिली है। अनिमेष प्रधान ने दूसरी रैंक हासिल की है। तीसरे स्थान पर डोनुरु अनन्या रेड्डी हैं। आइए जानते हैं आदित्य श्रीवास्तव के बारे में।
कौन हैं UPSC Topper आदित्य श्रीवास्तव?
आदित्य श्रीवास्तव यूपी की राजधानी लखनऊ के रहने वाले हैं। सिटी मांटेसरी स्कूल (CMS) अलीगंज से शुरूआती पढ़ाई की। IIT कानपुर से डुअल डिग्री प्रोग्राम के तहत बीटेक और एमटेक किया। फिर बेंगलुरु की एक कंपनी में 15 महीने तक नौकरी भी की। बाद में सिविल सर्विस की तैयारी के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी। वह ग्रेजुएशन के बाद साल 2017 से ही यूपीएससी की तैयारी में जुट गए थे। यूपीएससी 2022 एग्जाम में 236वीं रैंक हासिल की थी। यूपीएससी 2023 में आल इंडिया फर्स्ट रैंक हासिल की है।
पश्चिम बंगाल में अंडर ट्रेनिंग
वर्तमान में आदित्य श्रीवास्तव पश्चिम बंगाल में अंडर ट्रेनी आईपीएस के पद पर कार्यरत हैं। उनकी छोटी बहन भी दिल्ली से सिविल सर्विस परीक्षाओं की प्रिपरेशन कर रही है। पिता अजय श्रीवास्तव सेंट्रल आडिट विभाग में एएओ हैं। आदित्य डेली 14 घंटे पढ़ाई करते थे। वह सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक पढ़ाई में जुटे रहते थे। उनकी मॉं आभा श्रीवास्तव हाउस वाइफ हैं।
ये भी पढें-Emotional Success Story: पिता की मौत-सड़क पर आ गया परिवार, खाने के पड़े लाले...अब बेटी ने किया कमाल
MyNation Hindi का Motivational News सेक्शन आपको हर दिन positivity और inspiration देने के लिए है। यहां आपको संघर्ष से सफलता तक की कहानियां, real-life success stories, प्रेरणादायक खबरें, achievers की journeys और motivational updates मिलेंगे। पढ़ें ऐसे कंटेंट जो आपको आगे बढ़ने और बेहतर सोचने की प्रेरणा दे।