कांग्रेस भारत में पाकिस्तान का एजेंडा आगे बढ़ा रही है : भाजपा

Published : Oct 11, 2019, 03:19 PM ISTUpdated : Oct 11, 2019, 03:20 PM IST
कांग्रेस भारत में पाकिस्तान का एजेंडा आगे बढ़ा रही है : भाजपा

सार

भाजपा ने गुरुवार को कांग्रेस का पंजीकरण रद्द करने की मांग करते हुए दावा किया कि विपक्षी पार्टी जम्मू-कश्मीर में होने वाले ब्लॉक विकास परिषद (बीडीसी) चुनाव का बहिष्कार कर देश में पाकिस्तान का एजेंडा आगे बढ़ा रही है।

जम्मू. भाजपा ने गुरुवार को कांग्रेस का पंजीकरण रद्द करने की मांग करते हुए दावा किया कि विपक्षी पार्टी जम्मू-कश्मीर में होने वाले ब्लॉक विकास परिषद (बीडीसी) चुनाव का बहिष्कार कर देश में पाकिस्तान का एजेंडा आगे बढ़ा रही है।

जम्मू-कश्मीर के भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि राजनीतिक पार्टी की मुख्य जिम्मेदारी जनमत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनाव लड़ना है लेकिन कांग्रेस ऐसा करने में असफल रही। इसलिए चुनाव आयोग को कांग्रेस को इसकी मान्यता रद्द करने के लिए कदम उठाना चाहिए।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘ कांग्रेस बीडीसी चुनाव का बहिष्कार कर कुछ नहीं बल्कि पाकिस्तान का एजेंडा आगे बढ़ा रही है। इसलिए लोकतंत्र की संस्थाओं को लगातार कमजोर करने की गतिविधि के लिए तत्काल कांग्रेस का पंजीकरण रद्द किया जाना चाहिए।’’

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है)

PREV

Recommended Stories

जन्माष्टमी पर श्री बजरंग सेना का संदेश: श्रीकृष्ण के आदर्शों से आत्मनिर्भर और संस्कारित भारत का निर्माण
79वें स्वतंत्रता दिवस पर श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का राष्ट्रभक्ति आह्वान: ‘भारत सर्वोपरि’ का संदेश