कुछ इस तरह भारतीय सेना के आगे घुटने टेक गए पाकिस्तानी

By Team MyNationFirst Published Sep 14, 2019, 5:31 PM IST
Highlights

सीमा पर भारत पाकिस्तान के बीच एक बार फिर झड़प होने की खबर है। जिसमें एक बार फिर दुश्मन को मुंह की खानी पड़ी। हालांकि शुरुआत पाकिस्तान ने ही की थी। 
 

जम्मू: हाजीपीर सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन करने की गुस्ताखी की है। लेकिन भारतीय फौज ने एक बार फिर पाकिस्तानियों के दांत खट्टे कर दिए। दुश्मन की फौज को अपनी गलत हरकत की कीमत अपने दो सैनिकों को गंवाकर चुकानी पड़ी। 

पाकिस्तान ने हाजीपीर में सुबह ही भारतीय सेना पर गोलियां चलानी शुरु कर दी। जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई शुरु की। भारत ने पाकिस्तानी फौज को इतना करारा जवाब दिया कि दो पाकिस्तानी सिपाहियों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। 

भारतीय सेना के शिकार इन दो सिपाहियों की लाशें काफी देर कर खुले में ही पड़ी रहीं। जिसके बाद पाकिस्तानी फौजी इन लाशों को लेने के लिए आए। उन्होंने अपने हाथ में आत्मसमर्पण के प्रतीक स्वरुप सफेद झंडे लिए हुए थे। 

भारतीय सेना ने भी शांति के प्रतीक सफेद झंडों का सम्मान रखते हुए लाशें उठाने आए पाकिस्तानी फौजियों पर गोली नहीं चलाई। वरना पाकिस्तान के यह सभी फौजी भी मारे जाते। उन्होंने पाकिस्तानियों को उनके साथियों की लाशें ले जाने दिया। 

लेकिन भारतीय सैनिकों की यह दरियादिली और पाकिस्तानी फौजियों की मजबूरी नियंत्रण रेखा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह पाकिस्तान के फौजी अपने साथियों की लाशें लेने के लिए सफेद झंडा हाथ में लहराते हुए आ रहे हैं। 

Hajipur Sector: Indian Army killed two Pakistani soldiers in retaliation to unprovoked ceasefire violation by Pakistan. Pakistani soldiers retrieved the bodies of their killed personnel after showing white flag. (10.9.19/11.9.19) pic.twitter.com/1AOnGalNkO

— ANI (@ANI)

हालांकि कुत्ते की दुम की तरह पाकिस्तानियों ने भी अपनी हरकतें बंद नहीं की। उन्होंने पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप भारतीय चौकियों और गांवों पर गोलीबारी की और मोर्टार दागे। यह घटना सुबह दस बजे की है, जब बालाकोट और मनकोट इलाके में पाकिस्तान ने गोलीबारी की। हालांकि इसमें भारतीय पक्ष की तरफ से कोई हताहत नहीं हुआ। 

click me!