पुणे में बारिश बनी काल, दीवार ढहने से 15 की मौत

Published : Jun 29, 2019, 07:58 AM IST
पुणे में बारिश बनी काल, दीवार ढहने से 15 की मौत

सार

असल में पुणे के कोंढवा इलाके में एक आवासीय सोसाइटी में निर्माण कार्य चल रहा थ। इस इमारत के बगले में सोसाइटी की जमीन पर कच्चे घर बने हुए थे। जिसमें मजदूर रहते थे। लेकिन रात में आयी जोरदार बारिश में इमारत का एक बड़ा हिस्सा हिस्सा गिर गया, जिससे यह हादसा हुआ। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं।

मानसून के आते है बारिश ने अपना तांडव दिखाना शुरू कर दिया है। बारिश के कारण पुणे के कोंढवा में बारिश कई लोगों के काल साबित हुई है। बारिश के कारण यहां पर एक इमारत का हिस्सा गिर गया। जिसमें 15 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुटा है। फिलहाल ऐसा कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक ये हादसा देर रात में हुआ। उस वक्त सभी अपने घरों में सो रहे थे। इसका सबसे बड़ा कारण यहां पर भारी बारिश बताई जा रही है। राज्य में दो-तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिसमें अभी तक कई लोगों की जान चली गयी है। असल में पुणे के कोंढवा इलाके में एक आवासीय सोसाइटी में निर्माण कार्य चल रहा थे।

इस इमारत के बगले में सोसाइटी की जमीन पर कच्चे घर बने हुए थे। जिसमें मजदूर रहते थे। लेकिन रात में आयी जोरदार बारिश में इमारत का एक बड़ा हिस्सा हिस्सा गिर गया, जिससे यह हादसा हुआ। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं। फिलहाल  अभी बचाव कार्य जारी है। मलबे से लोगों को निकालने का कार्य चल रहा है।

पुणे के तालाब मस्जिद इलाके में देर रात यह हादसा हुआ, जिसकी वजह भारी बारिश बताई जा रही है। हालांकि मृतकों की सही संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं है। क्योंकि मृतकों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है। हादसे में कई कारें भी कच्चे मकानों पर जा गिरीं। आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य अभी जारी है।

वहीं ठाणे में भी देर रात कई जगहों पर पेड़ गिरने के मामले सामने आए हैं और भारी बारिश की वजह से अंबरनाथ में शिवाजी चौक पर ऑटो रिक्शा स्टैंड पर पेड़ गिरने से 3 लोग घायल हो गए।  गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, कल्याण, पालघर समेत कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है। इससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल