पंजाब के गुरदासपुर में पटाखा फैक्ट्री में धमाके में 16 लोगों की मौत, कई लोग मलबे में फंसे

Published : Sep 04, 2019, 07:05 PM IST
पंजाब के गुरदासपुर में पटाखा फैक्ट्री में धमाके में 16 लोगों की मौत, कई लोग मलबे में फंसे

सार

जानकारी के मुताबिक पंजाब के बटाला में आज एक फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया जिसमें 16 लोगों के मौके पर ही मौत हो गई जबकि इसमें अभी तक तीन दर्जन से ज्यादा लोगों के मलबे में फंसे होने की खबर आ रही है। फिलहाल अभी मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी है। पुलिस का कहना है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है कि क्योंकि कई लोग अभी मलबे में दबे हैं लिहाजा मृतकों की संख्या के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।

गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर में एक पटाखा फैक्ट्री में एक बड़े धमाके में विस्फोट होने से 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग इसमें मलबे में फंसे है। मौके पर राहत कार्य जारी है। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के इलाकों में एक किलोमीटर तक इसकी गूंज सुनाई दी।

जानकारी के मुताबिक पंजाब के बटाला में आज एक फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया जिसमें 16 लोगों के मौके पर ही मौत हो गई जबकि इसमें अभी तक तीन दर्जन से ज्यादा लोगों के मलबे में फंसे होने की खबर आ रही है। फिलहाल अभी मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी है।

पुलिस का कहना है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है कि क्योंकि कई लोग अभी मलबे में दबे हैं लिहाजा मृतकों की संख्या के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। फिलहाल अभी कई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है और 16 लोगों के शव अस्पताल में पहुंचे हैं। वहीं 14 लोग जख्मी हैं। फैक्ट्री में फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौजूद पहुंची है। वहीं राहत और बचाव कार्य जारी है। बचाव टीम घायलों की मदद में लगी है।

जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में धुआं भरने के कारण बचाव के काम में दिक्कत आ रही है। जिले के डीएम दीपक भाटिया के मुताबिक बचाव कार्य जारी है और प्रशासन की पहली प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालना है। उधर स्थानीय सांसद सनी देओल ने घटना पर दुख जताया है। सनी देओल ने ट्वीट किया, ''बटाला फैक्ट्री में धमाके की खबर सुनकर दुखी हूं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल