अवैध संबंधों के कारण हो गई हत्या

Published : Sep 04, 2019, 06:57 PM IST
अवैध संबंधों के कारण हो गई हत्या

सार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक राजमिस्त्री का काम करने वाले शख्स की की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। माना जा रहा है कि अवैध संबंध की वजह से उसकी हत्या की गई है।   

उन्नाव: जिले के सफीपुर कोतवाली इलाके के करीमाबाद गांव में एक राजगीर मिस्त्री की लाठी-डंडों से पीट पीटकर व गला दबाकर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को कुछ अहम क्लू मिले हैं। पुलिस जल्द हत्याकांड का खुलासा करने का दावा कर रही है।  

फतेहपुर चौरासी के मुन्नीखेड़ा गांव निवासी मान सिंह (32) पुत्र देवीदयाल निवासी मुन्नीखेड़ा पिछले दो साल से करीमाबाद सफीपुर गांव निवासी राज बहादुर के घर रहकर राजमिस्त्री का काम कर रहा था। 12 वर्ष पूर्व उसकी शादी बांगरमऊ मढ़ापुर गांव की मंजू से हुई थी। लेकिन पति से अनबन के चलते वह पिछले 5 साल से बेटी मानसी व बिट्टी के साथ मायके में रह रही थी। जिसके बाद मान सिंह अकेला ही जीवन यापन कर रहा था। 

बुधवार सुबह मान सिंह का शव उसके दोस्त के घर से कुछ दूरी पर मिला है। पास ही खून से सना डंडा पड़ा था। आशंका है कि, इसी डंडे से पहले मान सिंह को पीटा गया। जब वह अचेत होकर गिर गया तो उसके गले को दबा दिया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। 


एएसपी उन्नाव विनोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि, परिजनों ने गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। जांच में पता चला है कि, मान सिंह का गांव की एक महीला के साथ अवैध संबंध थे। इसी कारण से उसकी हत्या की गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश