जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में खाई में गिरी बस, 20 की मौत, 12 घायल

Gursimran Singh |  
Published : Oct 06, 2018, 05:51 PM IST
जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में खाई में गिरी बस, 20 की मौत, 12 घायल

सार

 मिनी बस नंबर जेके19-1593 केला मोड़ के पास स्टेयरिंग फेल होने की वजह से 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गंभीर रूप से घायलों को ऊधमपुर में आर्मी कमांड अस्पताल एयरलिफ्ट किया गया है। 

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के बनिहाल इलाके में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

यह हादसा शनिवार सुबह 11:00 बजे उस समय हुआ जब बनिहाल से रामबन जा रही एक मिनी बस केला मोड के पास अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वरिष्ठ जिला अधिकारी ने 'माय नेशन' को बताया कि एक मिनी बस नंबर जेके19-1593 केला मोड़ के पास स्टेयरिंग फेल होने की वजह से गहरी खाई में जा गिरी।

रामबन की एसएसपी अनीता शर्मा ने बताया कि इस दर्दनाक सड़क हादसे में 20 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 12 लोग गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा रामबन से 4 किलोमीटर दूर हुए। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को ऊधमपुर में आर्मी कमांड अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया है।

"

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश