mynation_hindi

मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर, 22 लोगों की मौत, कई उड़ानों का रास्ता बदला गया

Published : Jul 02, 2019, 09:23 AM ISTUpdated : Jul 02, 2019, 09:37 AM IST
मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर, 22 लोगों की मौत, कई उड़ानों का रास्ता बदला गया

सार

जहां देश के अधिकतर इलाकों में बारिश की कमी दिखाई दे रही है, वहीं महाराष्ट्र में तेज बारिश समस्या बन गई है। मुंबई में अलग अलग घटनाओं में भारी बारिश की वजह से लगभग 22 लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं 54 उड़ानों का रास्ता भी बदलना पड़ा है।    

मुंबई: महाराष्ट्र में मॉनसून राहत की जगह आफत बन गया है। पूरे राज्य में भारी बारिश की वजह से अलग अलग घटनाओं में 22 लोगों की मौत हो गई है। यह घटनाएं दीवारों के ढहने से हुई हैं। 

पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बरसात की वजह से मुंबई के मलाड में कुरार गांव में एक दीवार गिर गई। इस हादसे में 13 लोगो की मौत हो गई और 11 लोग जख्मी हो गए।  

दूसरी घटना पुणे में हुई। जहां के सिंहगढ़ इंस्टीट्यूट की दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। यह सभी लोग दीवार से लगी झुग्गियों में रहने वाले मजदूर थे। मरने वालों में 2 मध्य प्रदेश के जबकि 2 छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। 

तीसरी घटना कल्‍याण इलाके की है। यहां एक स्कूल की दीवार भारी बारिश की वजह से ढह गई। जिसकी वजह से उसका मलबा दो घरों पर जाकर गिर गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हुई जबकि 1 शख्स घायल हुआ है। 

राज्य में भारी बारिश की वजह से यहां की हवाई उड़ानों पर भी असर पड़ा है। यहां मूसलाधार बारिश की वजह से 54 फ्लाइट्स को डायवर्ट करने की नौबत आ गई है। बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट का मुख्य रनवे बंद करना पड़ा है। 

बारिश की वजह से आधी रात को स्पाइस जेट की एक फ्लाइट रनवे पर फिसलने लगी थी। जिसकी वजह से बड़ा हादसा होने से बचा। स्पाइस जेट की फ्लाइट 6237 जयपुर से मुंबई की उड़ान पर थी। मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिग के दौरान अचानक विमान रनवे पर फिसलने लगा। विमान के अंदर बैठे यात्री घबरा गए क्योंकि उनके ऑक्सीजन मास्क खुल गए थे। 

हालांकि वक्त रहते पायलट विमान को कंट्रोल करने में कामयाब रहा। इस हादसे के बाद मुंबई एयरपोर्ट का मुख्य रनवे बंद कर दिया गया। 

PREV

Recommended Stories

जन्माष्टमी पर श्री बजरंग सेना का संदेश: श्रीकृष्ण के आदर्शों से आत्मनिर्भर और संस्कारित भारत का निर्माण
जन्माष्टमी पर श्री बजरंग सेना का संदेश: श्रीकृष्ण के आदर्शों से आत्मनिर्भर और संस्कारित भारत का निर्माण
79वें स्वतंत्रता दिवस पर श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का राष्ट्रभक्ति आह्वान: ‘भारत सर्वोपरि’ का संदेश