
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के गुना में एक ट्रक के टक्कर में कम से कम आठ मजदूरों की मौत हो गई है और पचास से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और कुछ लोगों की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही हैं। वहीं दूसरी घटना उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर में हुई। जहां एक बस ने छह मजदूरों को कुचल दिया और इस घटना में चार अन्य लोग भी घायल हो गए हैं। ये मजदूर पंजाब से उत्तर प्रदेश जा रहे थे।
यूपी के मुज्जफरनगर जिले में एक बस ने पंजाब से आ रहे प्रवासी मजदूरों को रौंद दिया। जिसमें मौके पर ही छह मजदूरों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहे है। इस बात की पुष्टि मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार ने की और उन्होंने बताया कि ये सभी पंजाब में मजदूर के रूप में काम कर रहे थे और लॉकडाउन के कारण अपने मूल स्थानों की तरफ जा रहे थे। ये सभी मजदूर बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये दुर्घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के सहारनपुर मार्ग पर सड़क में हुई।
एक दिन पहले, तीन प्रवासी मजदूरों और एक शिशु लड़की की मौत एक्सीडेंट में हो गई थी, जबकि 46 अन्य दो सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए थे। ये मजदूर अन्य राज्यों से उत्तर प्रदेश में अपने घरों को लौट रहे थे। इससे पहले महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में 16 प्रवासी मजदूर मालगाड़ी ने नीचे आ गए थे। वहीं बुधवार देर रात मध्य प्रदेश के गुना में ट्रक की टक्कर में कम से कम आठ मजदूरों की मौत हो गई और लगभग 50 अन्य घायल हो गए। गुना में कल रात कैंट पीएस इलाके में मजदूर ट्रक में अपने मूल स्थान पर जा रहे थे। घायलों को नजदीकी जिला अस्पताल ले जाया गया। ये मजदूर महाराष्ट्र से ट्रक में अपने मूल स्थान उत्तर प्रदेश जा रहे थे।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।