महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या पहुंची 26 हजार के करीब, एक ही दिन में 40 की मौत

Team MyNation   | Asianet News
Published : May 14, 2020, 08:15 AM IST
महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या पहुंची 26 हजार के करीब, एक ही दिन में 40 की मौत

सार

महाराष्ट्र में बुधवार को 54 लोगों की मौत कोरोना से हुई है और इसके बाद राज्य में मरने वालों की संख्या 1,000  के करीब पहुंच गई है। राज्य में मरने वालों की संख्या 975 है। वहीं बुधवार को अकेले मुंबई में 40 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। यह राज्य और शहर दोनों में एक ही दिन में मरने वालों की सबसे ज्यादा संख्या है।

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी है और राज्य में संक्रमितों की संख्या 25,922 तक पहुंच गई हैं। वहीं एक ही दिन में राज्य में कोरोना से  40 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में अब तक 2.28 लाख लोगों का परीक्षण किया है, जिनमें से 2.03 लाख लोगों में कोरोना नेगेटिव निकला है।

महाराष्ट्र में बुधवार को 54 लोगों की मौत कोरोना से हुई है और इसके बाद राज्य में मरने वालों की संख्या 1,000  के करीब पहुंच गई है। राज्य में मरने वालों की संख्या 975 है। वहीं बुधवार को अकेले मुंबई में 40 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। यह राज्य और शहर दोनों में एक ही दिन में मरने वालों की सबसे ज्यादा संख्या है। राज्य में अब तक 25,922 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 975लोगों की मौत कोरोना से हुई है। वहीं मुंबई में बुधवार को 800 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं मुंबई में अब तक कोरोना के 15,747 मामले सामने आ चुके हैं और 596 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।

मुंबई में हालत काफी खराब हैं और आने वाले वाले दिनों में संक्रमितों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हर दिन 1,000-1,500 नए मामले सामने आएंगे क्योंकि महाराष्ट्र में कोरोना अपने चरम की ओर बढ़ रहा है।  ठाणे और नवी मुंबई दोनों में कोरोना के आंकड़ें 1,000 पार हो गए हैं।  ठाणे में अब 1,122 मामले और नवी मुंबई 1,018 मामले सामने आए हैं । वहीं मालेगांव में भी मामलों में तेजी आज रही है और अब तक  617 मामले दर्ज किए गए हैं।  मालेगांव में मामले आठ से नौ दिनों में दोगुने हो रहे हैं।

राज्य सरकार का कहना है कि राज्य में अब तक 2.28 लाख लोगों का परीक्षण किया है, जिनमें से 2.03 लोगों में कोरोना नहीं पाया गया है। राज्य में बुधवार को जिन 54 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। इसें छह पुणे में, दो जलगांव, सोलापुर और औरंगाबाद के एक-एक, रत्नागिरी और वसई-विरार के एक-एक  की मौत कोरोना से हुई है।  जानकारी के मुताबिक मुंबई में कोविद -19 रोगियों के लिए बेड खत्म हो गए हैं और 1916 हेल्पलाइन नंबर से मरीजों की सूची बनाई जा रही है। मंगलवार तक शहर में गंभीर रोगियों के लिए 4,750 से अधिक बेड थे  और बुधवार को अस्सी नए बेड जोड़े गए हैं।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण