बीवी की अदला बदली करके बिजनेस बढ़ाना चाहता था पति, नाराज महिला ने लगाई पुलिस से गुहार

Published : Sep 01, 2019, 05:51 PM IST
बीवी की अदला बदली करके बिजनेस बढ़ाना चाहता था पति, नाराज महिला ने लगाई पुलिस से गुहार

सार

कानपुर में एक व्यापारी की घिनौनी हरकत सामने आई है । वह वाइफ स्वैपिंग करके बिजनेस को बढ़ाने की योजना बना रहा था। जिसके लिए उसने अपनी पत्नी पर दबाव डाला। लेकिन महिला इसके लिए राजी नहीं हुई जिसके बाद उसने पुलिस से इस बात की शिकायत की।   

कानपुर:  पीड़िता की शिकायत के मुताबिक उसके पति ने उसके सामने दोस्त की वाइफ से संबध बनाए । जिसके बाद से वह पीड़िता पर भी दबाव बना रहा कि वो दोस्त के साथ शारीरिक संबध बनाए। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने एडीजी ऑफिस पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है । एडीजी ने नजीराबाद थाने को कार्यवाई करने के आदेश दिए है । 

नजीराबाद थाना क्षेत्र स्थित अशोक नगर में रहने वाले कारोबारी की पत्नी ने पति पर वाइफ स्वैपिंग का अरोप लगाया है । कारोबारी की पत्नी के मुताबिक बीते 15 अगस्त को पति के दोस्त पत्नी के साथ घर आया था । तीनो ने साथ में बैठकर शराब पी थी । 

इसके बाद पति का दोस्त अपनी पत्नी को छोड़कर चला गया था । पति ने दोस्त की पत्नी के साथ शारीरिक संबध बनाए थे । जब मैने पति की इस करतूत का विरोध किया तो कहने लगे कि तुम्हे भी मेरे दोस्त के साथ संबंध बनाने पड़ेगा । 16 अगस्त को पति अपने दोस्त के साथ घर आए और मुझ पर दोस्त के साथ शारीरिक संबंध का बनाने का दबाव बनाने लगे । 

जब मैने इसका विरोध किया तो पति कहने लगा कि ये काम करने से बिजनेस को बढावा मिलेगा । पति ने दोस्त के सामने अश्लील मूवी दिखाई इसके बाद भी मैं तैयार नहीं हुई तो मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी । इसके बाद से वो मुझे प्रताड़ित करने लगा । 

पीड़िता का कहना है कि एडीजी प्रेम प्रकाश ने नजीराबाद थाने को जांच करने के लिए कहा है । उन्होने आश्वासन दिया है कि इस तरह का काम करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी ।  

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम