
विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश विधानसभा के एक नवनिर्वाचित विधायक कोटामरेड्डी श्रीधर रेड्डी ने अपनी मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के प्रति अपनी वफादारी साबित करने के लिए सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री को भगवान की जगह दे दी।
दरअसल श्रीधर रेड्डी से जब शपथ लेने के लिए कहा गया तो उन्होंने ईश्वर की शपथ लेने की बजाए मुख्यमंत्री जगन मोहन के नाम से शपथ ले ली। लेकिन यह नियमों के खिलाफ था। इसलिए प्रोटेम स्पीकर संबांगी अप्पाला नायडु ने उनसे दोबारा शपथ ग्रहण करने का आदेश दिया।
जिसके बाद श्रीधर रेड्डी ने दोबारा शपथ ली। उन्होंने ईश्वर के नाम पर दूसरी बार फिर से शपथ ली। यह घटना आंध्र प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है।
इस मुद्दे पर मीडिया ने विधायक कोटामरेड्डी श्रीधर रेड्डी से सवाल किया तो उन्होंने जवाब दिया 'मैं गरीब परिवार से आता हूं जिसकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं रही है। हमारे लिए मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी भगवान की तरह हैं। इसलिए बहुत जज्बाती होने के कारण मेरे मुंह से ईश्वर की जगह उनका नाम निकल गया।'
श्रीधर रेड्डी नेल्लोर ग्रामीण से विधायक हैं।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।