आम आदमी पार्टी ने किया चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान, ऑटो चालकों से करा रही है सर्वे

Published : Jul 11, 2019, 11:33 AM IST
आम आदमी पार्टी ने किया चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान, ऑटो चालकों से करा रही है सर्वे

सार

आम आदमी पार्टी को लोकसभा चुनाव में बड़ा झटका लगा था। राज्य में सरकार होने के बावजूद पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी बल्कि पार्टी तीसरे स्थान पर चली गयी थी। जिसके बाद पार्टी नेताओं की काफी किरकिरी हो रही है। फिलहाल आप आपने ऑटो विंग को फिर से मजबूत कर रही है। ताकि विधानसभा चुनाव के दौरान अपने पक्ष में माहौल बनाया जा सके। 

दिल्ली  में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी किसी भी राजनैतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। लोकसभा चुनाव में भी आप ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोशिश की थी। लेकिन दोनों दलों के बीच गठबंधन नहीं हो सका। फिलहाल चुनाव में आप ने अकेले लड़ने का फैसला किया है। आप फिलहाल दिल्ली में ऑटो चालकों का सर्वे करा रही है। 

आम आदमी पार्टी को लोकसभा चुनाव में बड़ा झटका लगा था। राज्य में सरकार होने के बावजूद पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी बल्कि पार्टी तीसरे स्थान पर चली गयी थी। जिसके बाद पार्टी नेताओं की काफी किरकिरी हो रही है। फिलहाल आप आपने ऑटो विंग को फिर से मजबूत कर रही है। ताकि विधानसभा चुनाव के दौरान अपने पक्ष में माहौल बनाया जा सके।

आप के दिल्ली प्रदेश के संयोजक गोपाल राय का कहना है कि आप एक बार फिर ऑटो चालकों के संगठन का पुनर्गठन कर रही है। इसके जरिए वह अपने आप को मजबूत करेगी। क्योंकि रोजाना दिल्ली में लाखों की तादात में लोग ऑटो का इस्तेमाल करते हैं। जिसके जरिए वह अपने पक्ष में माहौल बना सकती है।

गोपाल राय ने साफ कहा कि पार्टी किसी भी राजनैतिक दल के साथ चुनावी गठजोड़ नहीं करेगी। पार्टी अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ेगी और फिर सरकार बनाएगी। लोकसभा चुनाव के दौरान आप ने कांग्रेस के साथ गठबंधन बनाने की कोशिश की थी, जबकि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित इसके खिलाफ थी। लिहाजा कांग्रेस और आप के बीच में कोई गठजोड़ नहीं हो सका।

फिलहाल आप पार्टी की ऑटो विंग का सर्वे करा रही है। राय ने कहा कि दिल्ली सरकार ऑटो चालकों को सस्ती सीएनजी उपलब्ध करा रही है और उनका शोषण भी बंद हुआ है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के दौरान दिल्ली के हजारों ऑटो चालकों ने आप के पक्ष में प्रचार किया था।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम