दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मौजूदा 46 विधायकों पर ही दांव लगाएगी आप

Published : Jan 14, 2020, 07:47 PM ISTUpdated : Jan 14, 2020, 07:51 PM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मौजूदा 46 विधायकों पर ही दांव लगाएगी आप

सार

आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का किया एलान कर दिया है। आप ने 15 विधायकों के टिकट काटे हैं। वहीं 46 विधायकों पर फिर से दांव खेला है। पार्टी ने दिल्ली मेंआठ महिलाओं को भी प्रत्याशी बनाया है। आप दिल्ली में अकेले अपने बलबूते चुनाव लड़ रही हैं। हालांकि अभी तक किसी भी दल ने दिल्ली में प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। आप ने अपने 15 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा है। वहीं पार्टी ने 46 विधायकों पर फिर से दांव खेला है। पार्टी के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फिर से चेहरा बनाकर उन्हें नई दिल्ली विधानसभा सीट से टिकट दिया है।

आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का किया एलान कर दिया है। आप ने 15 विधायकों के टिकट काटे हैं। वहीं 46 विधायकों पर फिर से दांव खेला है। पार्टी ने दिल्ली मेंआठ महिलाओं को भी प्रत्याशी बनाया है। आप दिल्ली में अकेले अपने बलबूते चुनाव लड़ रही हैं। हालांकि अभी तक किसी भी दल ने दिल्ली में प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है। हालांकि पहले ये ही माना जा रहा था कि आप कुछ विधायकों के टिकट काटेगी।

आप के कार्यकारिणी ने पहले ही साफ कर दिया था कि जिन विधायकों ने अपने क्षेत्र में काम नहीं किया है। उनके टिकट काटे जाएंगे। लिहाजा आप पार्टी ने इस पर मुहर लगाई है। पार्टी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को फिर से दिल्ली में मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया है। पार्टी ने केजरीवाल को नई दिल्ली विधानसभा सीट से टिकट दिया है। जबकि पार्टी प्रवक्ता दिलीप पांडे को  तिमारपुर सीट से टिकट दिया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों ही चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा के लिए तारीख का ऐलान किया था। जिसके तहत दिल्ली में आठ फरवरी को वोट डाले जाएंगे वहीं 11 फरवरी को विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो जाएंगे।

पिछले विधानसभा चुनाव में आप ने दिल्ली की 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि इसके बाद उसके छह विधायकों ने पाला बदल लिया था। वहीं चांदनी चौक से पार्टी विधायक अलका लांबा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। वहीं पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में आप को करारी हार का सामना करना पड़ा था और उसका एक भी प्रत्याशी लोकसभा में नहीं पहुंच सका था।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश