बंदूक दिखाने के दौरान गलती से दोस्त को लगी गोली

Published : Dec 19, 2018, 11:17 AM IST
बंदूक दिखाने के दौरान गलती से दोस्त को लगी गोली

सार

रिवॉल्वर दिखाने के दौरान उसने कथित तौर पर गलती से ट्रिगर दबा दिया और उसके 20 वर्षीय दोस्त विजय यादव के पेट में गोली लग गई। पाटिल ने बताया कि घायल युवक को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है। 

ठाणे-- महाराष्ट्र में एक युवक ने अपने दोस्त को रिवॉल्वर दिखाने के दौरान गलती से उस पर गोली चला दी जिससे वह घायल हो गया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एस एम पाटिल ने बताया कि वाग्ले एस्टेट के किसान नगर इलाके में कुछ दोस्त रात में सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। उनमें से एक ने अपनी रिवॉल्वर दोस्तों को दिखाने के लिए निकाली। 

रिवॉल्वर दिखाने के दौरान उसने कथित तौर पर गलती से ट्रिगर दबा दिया और उसके 20 वर्षीय दोस्त विजय यादव के पेट में गोली लग गई।

पाटिल ने बताया कि घायल युवक को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है। 

महाराष्ट्र पुलिस ने धारा 338 (किसी के जीवन को खतरे में डालने वाले काम के जरिए गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज कर गोली चलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि व्यक्ति के पास हथियार कहां से आया और उसके पास इसे रखने का वैध लाइसेंस था या नहीं।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश