Acharya Vidyasagar JI Maharaj : नहीं रहे जैन मुनि आचार्य विद्यासागर जी महाराज,PM मोदी ने जताया दुख

Anshika Tiwari |  
Published : Feb 18, 2024, 10:53 AM IST
Acharya Vidyasagar JI Maharaj : नहीं रहे जैन मुनि आचार्य विद्यासागर जी महाराज,PM मोदी ने जताया दुख

सार

vidyasagar ji maharaj latest news: छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में जैन समाज के दिगबंर संत आचार्य विद्यासागर ने शनिवार देर रात शरीर त्याग दिया। उन्होंने समाधि लेने से पहले संपूर्ण रूप से 3 तीन पहने अन्न-जल का त्याग कर अखंड मौन धारण कर लिया था। उनके निधन पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है।     

Acharya Shri Vidyasagar Ji Maharaj Death: रविवार की सुबह जैन समाज के लिए बुरी खबर के साथ हुई। जब जैन समाज के दिगबंर संत आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थ्ति चंद्रतीश में शरीर त्याग दिया। उन्होंने शनिवार देर रात अंतिम सांस ली। जैसे ही ये बात सामने आई जैन समाज के लोगों जुटने शुरू हो गए हैं। बताया जा रहा हैं, 18 फरवरी को दोपहर 1 बजे के करीब उनकी अंतिम संस्कार की विधि होगाी। बता दें,पीएम मोदी भी आचार्य श्री विद्यासागर से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद ले चुके हैं। उनके निधन पर उन्होंने ट्वीट कर दुख जताया है।

3 दिन पहले समाधि लेकर त्यागा शरीर

बता दें,आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने समाधि लेते हुए 3 दिन के उपवास के बाद शरीर का त्याग कर दिया है। उन्होंने शनिवार देर रात करीब 2  बजकर 40 मिनट पर देह त्याग किया। इससे इतर पीएम मोदी ने श्री मुनि के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया कि-मेरे विचार और प्रार्थनाएँ आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी के अनगिनत भक्तों के साथ हैं। आने वाली पीढ़ियाँ उन्हें समाज में उनके अमूल्य योगदान के लिए याद रखेंगी, विशेषकर लोगों में आध्यात्मिक जागृति के उनके प्रयासों, गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और अन्य कार्यों के लिए। मुझे वर्षों तक उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ। मैं पिछले साल के अंत में डोंगरगढ़, छत्तीसगढ़ में चंद्रगिरि जैन मंदिर की अपनी यात्रा को कभी नहीं भूल सकता। उस समय मैंने आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी के साथ समय बिताया था और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया था।

 

 

2023 में पीएम मोदी ने किए दर्शन

बता दें,छत्तीसगढ़ चुनाव के दौरान,प्रधानमंत्री मोदी ने 5 नवबंर 2023 को उन्होंने विद्यासागर महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया था। श्री मुनि जनकल्याण के लिए जाते हैं। वह हमेशा से हिंदी राष्ट्र और हिंदी भाषा को बढ़ाने के पक्षधर रहे हैं। वह हमेशा कहते थे कि इंडिया नहीं भारत बोलो। वहीं बता दें, दोपहर 1 बजे  आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का अंतिम संस्कार जैन विधि विधानों के अनुसार किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- हाथ की सूजन पूरे शरीर में फैली, 'दंगल गर्ल' पिता ने Suhani Bhatnagar Death पर कही ये बड़ी बात

ये भी पढ़ें-  पीड़िता के घर समझौते के लिए गई रेप आरोपी की पत्नी से गैंगरेप, भागने लगी तो पेट्रोल डालकर जलाया

 

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Read more Articles on

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल