हाथ की सूजन पूरे शरीर में फैली, 'दंगल गर्ल' पिता ने Suhani Bhatnagar Death पर कही ये बड़ी बात

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Feb 17, 2024, 09:48 PM IST
हाथ की सूजन पूरे शरीर में फैली, 'दंगल गर्ल' पिता ने Suhani Bhatnagar Death पर कही ये बड़ी बात

सार

Suhani Bhatnagar: सुहानी भटनागर की डेथ पर हर शख्स अचंभित है। महज 19 साल की उम्र में दंगल गर्ल दुनिया छोड़कर चली गई। हाथ की सूजन पूरे शरीर में फैल गई और पता चला कि ये रेयर बीमारी है।

Suhani Bhatnagar: आमिर खान अभिनीत 'दंगल' मूवी में 'बबीता फोगाट' का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर की अचानक मौत ने प्रशंसकों को मायूस कर दिया है। सुहानी एक रेयर बीमारी से पीड़ित थीं और करीबन दो महीने से बेड पर थीं। उनका इलाज चल रहा था। वह मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म कोर्स के सेकंड ईयर की छात्रा थीं और पढ़ाई पूरी करने के बाद एक्टिंग की दुनिया में लौटना चाहती थीं। नयी दिल्ली स्थिति एम्स हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

डॉक्टर नहीं आइडेंटिफाई कर पाएं बीमारी

दरअसल, दंगल मूवी के लिए सुहानी भटनागर का चयन 25 हजार बच्चों में से हुआ था।उनके पैरेंट्स ने मीडिया से बातचीत के दौरान दंगल गर्ल की मौत की सिलसिलेवार वजह बताई। एक्ट्रेस सुहानी को करीबन दो महीने पहले सेहत से जुड़ी समस्या हुई। उनके बाएं हाथ में सूजन उभर आया। पहले तो लोगों ने उस सूजन को सामान्य समझा। पर यह सूजन धीरे—धीरे दूसरे हाथ में भी हो गया और फिर पूरे शरीर में फैल गया। कई डॉक्टर्स से सलाह ली गई। पर कोई उनकी बीमारी को आइडेंटिफाई नहीं कर सका।

डर्मेटोमायोसाइटिस नाम की रेयर बीमारी से थीं पीड़ित

इसको लेकर परिवार परेशान था। 11 दिन पहले सुहानी का एम्स में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। तब डर्मेटोमायोसाइटिस नाम की बेहद रेयर बीमारी का पता चला। जिसका इलाज सिर्फ स्टेरॉइड्स से ही संभव था। उनके इलाज के लिए स्टेरॉइड्स यूज किया गया। नतीजतन, सुहानी के शरीर के ऑटो इम्यून सिस्टम पर असर पड़ा और इम्यूनिटी डाउन होती चली गई।

फेफड़ों में पानी भरने से सांस लेना हो गया था दूभर

सुहानी के पिता का कहना है कि डॉक्टरों ने बताया कि इस रेयर बीमारी के ठीक होने में काफी समय लग सकता है। पर सुहानी का इम्यून सिस्टम कमजोर हो गया था। उसकी वजह से उन्हें इंफेक्शन ने जकड़ लिया। फेफड़ो पर ऐसा असर पड़ा कि सांस लेना भी दूभर हो गया। 16 फरवरी की शाम को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। कैमरा फ्रेंडली सुहानी बचपन से ही प्रिंट के लिए मॉडलिंग किया करती थीं।

ये भी पढें-Interview: थ्री ईडियट्स का रैंचो ये लड़का! अंडमान निकोबार में चलाते हैं इनोवेटिव स्कूल, 50 से ज्यादा...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल