mynation_hindi

अदिति सिंह ने कांग्रेस को दिखाया आईना, नहीं दिया जवाब, कई 'असंतुष्ट' किनारा करने की तैयारी में

Published : Oct 08, 2019, 06:38 AM IST
अदिति सिंह ने कांग्रेस को दिखाया आईना, नहीं दिया जवाब, कई 'असंतुष्ट' किनारा करने की तैयारी में

सार

अभी तक कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने पार्टी द्वारा दिए गए नोटिस का जवाब नहीं दिया है। लिहाजा पार्टी उन पर कड़ी कार्यवाही कर किसी तरह का संदेश दे सकता है। लेकिन ये तय है कि अदिति सिंह आने वाले समय में किसी तरह का बड़ा फैसला ले सकती हैं। उनको दिए गए नोटिस की मियाद पूरी हो गई है। लेकिन अदिति सिंह ने पार्टी को कोई जवाब नहीं दिया है।

लखनऊ। कांग्रेस की बागी गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाले रायबरेली से विधायक अदिति सिंह ने पार्टी को उसको दिए गए नोटिस का जवाब नहीं दिया। अदिति सिंह को जो बागी रूख दिख रहा है। उसको देखते हुए लग रहा है कि वह शहीद के तौर पर पार्टी से किनारा करना चाहती हैं। ताकि भविष्य में किसी तरह का आरोप उन पर न लगे। अदिति सिंह के तेवर को देखकर पार्टी आलाकमान भी सकते में हैं।

अभी तक कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने पार्टी द्वारा दिए गए नोटिस का जवाब नहीं दिया है। लिहाजा पार्टी उन पर कड़ी कार्यवाही कर किसी तरह का संदेश दे सकता है। लेकिन ये तय है कि अदिति सिंह आने वाले समय में किसी तरह का बड़ा फैसला ले सकती हैं। उनको दिए गए नोटिस की मियाद पूरी हो गई है। लेकिन अदिति सिंह ने पार्टी को कोई जवाब नहीं दिया है।

उधर इस मामले में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि शनिवार तक अदिति सिंह का जवाब नहीं मिला था। क्योंकि कार्यालय बंद है। हालांकि अदिति सिंह के बागी रूख को देखते हुए पार्टी भी सकते है। क्योंकि अदिति सिंह को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। यही नहीं रायबरेली में कांग्रेस का एक मजबूत किला है। 

फिलहाल अदिति सिंह के साथ ही कई अन्य नेता भी आने  वाले दिनों में पार्टी से किनारा कर सकते हैं। क्योंकि प्रियंका की अगुआई में निकाली गई यात्रा में उन्नाव की पूर्व सांसद अन्नू टंडन भी नहीं पहुंची थी। इसके साथ ही कांग्रेस के कई नेता पार्टी छोड़ने की तैयार में हैं। कानपुर से अजय कपूर, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अंकित सिंह परिहार भी नाराज बताए जा रहे हैं।

वहीं अदिति सिंह को लेकर प्रदेश कांग्रेस पूरी तरह बंटी दिख रही है। क्योंकि पार्टी का कहना है कि अदिति सिंह ने विशेष सत्र में हिस्सा लेकर गलत किया। लेकिन जिन नेताओं की शह पर कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर प्रदर्शन किया। वह भी उतने ही दोषी हैं।
 

PREV

Recommended Stories

श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
Oshmin Foundation: ग्रामीण भारत में मानसिक शांति और प्रेरणा का एक नया प्रयास, CSR का एक उत्कृष्ट उदाहरण