पाकिस्तान में हमले के बाद स्टॉक मार्केट भी हुआ धड़ाम, सेंसेक्स 400 तो निफ्टी 100 अंक नीचे गिरा

Published : Feb 26, 2019, 11:13 AM IST
पाकिस्तान में हमले के बाद स्टॉक मार्केट भी हुआ धड़ाम, सेंसेक्स 400 तो निफ्टी 100 अंक नीचे गिरा

सार

भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में किये गए सर्जिकल स्ट्राइक-2 के बाद भारतीय शेयर बाजार में भी असर देखने को मिल रहा है। इस हमले के बाद आज शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। आज सेंसेक्स 400 अंक और निफ्टी 100 अंक तक नीचे गिरा।

भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में किये गए सर्जिकल स्ट्राइक-2 के बाद भारतीय शेयर बाजार में भी असर देखने को मिल रहा है। इस हमले के बाद आज शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। आज सेंसेक्स 400 अंक और निफ्टी 100 अंक तक नीचे गिरा। बाजार में हमले को लेकर असमंजस की स्थिति है। आज सेंसेक्स गिरकर 35840 के स्तर पर 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 100 अंक से ज्यादा लुढ़ककर 10770 के स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि बाजार के जानकारों का कहना है कि निवेशकों को फिलहाल घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि देश की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत है।

आज शेयर बाजार गिरने का सबसे बड़ा कारण पाकिस्तान पर भारतीय हमला है। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी सीमा में घुसकर आंतकियों के 12 ठिकानों को तबाह कर दिया है। जिसमें तीन सौ से ज्यादा आंतकी मारे जाने की खबर है। वहीं पाकिस्तानी सेना को काफी नुकसान पहुंचा है। शेयर बाजार में गिरावट दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के चलते है। इस हमले के बाद बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। यही नहीं बाजार में आज चौतरफा बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। बाजार में आज मेटल, ऑटो, फार्मा और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। उधर पीएम आवास पर सीसीएस की बैठक खत्म हो गयी है।

आज सुबर ही भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी सीमा में घुसकर आंतकी कैंपों को तबाह किया गया है। इस बैठक में अहम फैसले लिए जाने की उम्मीद की जा रही है। क्योंकि इसके बाद भारतीय वायुसेना फिर से पाकिस्तान के आंतकी कैंपों पर हमला कर सकती है। इसी के लिए अगली रणनीति बनायी जा रही है। क्योंकि अगर पाकिस्तान से कोई प्रतिक्रिया आती है तो दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति पैदा हो सकती है। उधर तीन दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी किसी बड़े हमले की आशंका जतायी थी। भारतीय वायुसेना ने सुबह साढ़े तीन बजे फाइटर जेट मिराज 2000 ने पाकिस्तान में चल रहे आंतकी कैंपन को तबाह कर दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि वायुसेना ने करीब 1 हजार किलोग्राम का बम वहां पर गिराये। गौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी और बढ़ी है। पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे हालांकि इस हमले में शामिल आंतकियों को भारतीय सेना ने मार गिराया था।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Bhavika Maheshwari: इंटरनेशनल मंचों पर छाईं सूरत की युवा स्पीकर, भारतीय दर्शन का बढ़ाया मान
सूरत में 3 दिवसीय संस्कृत लघु फिल्म प्रशिक्षण, युवाओं को मिला फिल्ममेकिंग मार्गदर्शन