पीएम ने ट्विटर पर बदला नाम, अब लिखा 'चौकीदार नरेंद्र मोदी'

Published : Mar 17, 2019, 12:10 PM ISTUpdated : Mar 17, 2019, 12:14 PM IST
पीएम ने ट्विटर पर बदला नाम, अब लिखा 'चौकीदार नरेंद्र मोदी'

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर अपने नाम के आगे चौकीदार जोड़ते हुए इसे 'चौकीदार नरेंद्र मोदी' कर लिया है। ट्विटर पर अपने नाम के आगे ये बदलाव पार्टी अध्यक्ष अमित शाह,  रेल मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय समेत कई भाजपा नेताओं ने भी किया है। 

कांग्रेस की ओर से चौकीदार शब्द के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधे जा रहे हमले के बाद भाजपा ने जबरदस्त पलटवार किया है। पार्टी ने 'चौकीदार' शब्द को ही अपना हथियार बना लिया है। साल 2014 में 'चायवाला' के बाद 2019 में भाजपा चौकीदार शब्द को भुनाने में लग गई है। खुद को देश का चौकीदार कहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लेकर बड़ी शुरुआत की है। उन्होंने ट्विटर अपने नाम के आगे चौकीदार जोड़ते हुए इसे 'चौकीदार नरेंद्र मोदी' कर लिया है। ट्विटर पर अपने नाम के आगे ये बदलाव पार्टी अध्यक्ष अमित शाह,  रेल मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय समेत कई भाजपा नेताओं ने भी किया है। 

इससे पहले, शनिवार को भाजपा ने 'मैं भी चौकीदार' वीडियो जारी किया था। पीएम मोदी का ट्विटर पर बदला नाम 'मैं भी चौकीदार' वीडियो आने के बाद से दिख रहा है। हालांकि, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर अभी नरेंद्र मोदी ही चल रहा है। पीएम मोदी के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, रमन सिंह, पूनम महाजन ने भी अपने नाम के आगे चौकीदार लगाया है। 

लोकसभा चुनाव के प्रचार के तहत भाजपा ने एक वीडियो लांच किया था। 3.45 मिनट के वीडियो में ‘मैं भी चौकीदार’ प्रमुख था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के तंज ‘चौकीदार चोर है’ के जवाब में पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि वह अकेले चौकीदार नहीं हैं। उन्होंने लिखा जो भी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा है वह चौकीदार है। मोदी के ट्वीट के बाद कई भाजपा नेताओं ने भी '#मैंभीचौकीदार' का प्रयोग कर ट्वीट किया। इसके बाद चौकीदार फिर से, मैं भी चौकीदार जैसे हैशटैग टॉप ट्रेंड में दिख रहे हैं। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश