
भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की इमरान खान सरकार की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। चारों ओर इमरान खान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं आज संसद में इमरान खान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। वहीं आज पाकिस्तान संसद में पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी ने अहम बयान दिया है। रब्बानी ने कहा कि देश में इमरजेंसी जैसे हालात हो गए हैं और सरकार को इसे एक-दो में घोषित कर देना चाहिए।
पाकिस्तान की इमरान खान सरकार अपने ही देश में अलग-थलक पड़ गयी है। आज भारतीय भारतीय वायुसेना के हवाई हमले के बाद पाकिस्तान सरकार का देश में सभी ओर विरोध हो रहा है। भले ही पाकिस्तान इसका प्रतिरोध लेने की बात कर रहा है। लेकिन इमरान खान सरकार के खिलाफ माहौल गर्मा गया है। इमरान सरकार के पीछे पाकिस्तान सेना का हाथ बताया जाता है। आज पाकिस्तानी संसद में इमरान खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और सांसद ने इमरान खान शर्म करो के नारे लगाए।
यहां विपक्षी नेताओं ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान का नाम लेकर 'शर्म करो...' के नारे लगाए। इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा कि भारत ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया है और पाकिस्तान को जवाब देने का हक है। वहीं पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी ने भी पाकिस्तान सरकार की जमकर आलोचना की। रब्बानी ने संसद में कहा कि देश में आपातकाल के जैसे हालत हो गए हैं और इसलिए सरकार को अगले एक दो दिन के भीतर आपातकाल लागू कर देना चाहिए।
आज सुबह साढ़े तीन बजे भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी सीमा में घुसकर 12 जगहों पर बम गिराकर आंतकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। भारतीय वायुसेना ने रात साढ़े तीन बजे फाइटर जेट मिराज 2000 ने पाकिस्तान में चल रहे आंतकी कैंपन को तबाह कर दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि वायुसेना ने करीब 1 हजार किलोग्राम का बम वहां पर गिराये। पुलवामा हमले के बाद माना जा रहा था कि भारत पाकिस्तान पर कार्यवाही करेगा। लिहाजा आज भारत की वायुसेना सेना ने फिर से पाकिस्तान के आंतकी कैंपों को तबाह किया है। इसमें करीब तीन सौ से ज्यादा आंतकियों के मारे जाने की खबर आ रही है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।