
भारत के 12 मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। इस हमले में जैश सरगना मसूद अजहर के साले मौलाना यूसुफ अजहर के भी मारे जाने की खबर है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। यूसुफ कंधार विमान अपहरण में भी शामिल था। कंधार में भारतीय यात्रियों के बदले ही आतंकी मसूद अजहर को भारत ने छोड़ा था।
पाकिस्तान के बालाकोट में वायुसेना के हवाई हमले का निशाना जैश-ए-मोहम्मद के पांच बड़े कमांडर थे। इस हवाई हमले में कई फिदायीन हमलावर भी मारे गए हैं। सूत्रों की मानें तो इस हमले में जैश के 250 से ज्यादा आतंकी और कमांडर मारे गए हैं। बालाकोट सेंटर जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर के साले यूसुफ अजहर की निगरानी में चलता था। यहां पर अलग-अलग जगहों से लाकर युवाओं का ब्रेनवॉश किया जाता था। इसके बाद उन्हें फिदायीन हमलावर बनाया जाता था। यूसुफ अजहर खुद भी भारत और अफगानिस्तान में कई आतंकी अभियान चला चुका है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।