केजरीवाल की रैली के बाद जानें क्यों जंतर मंतर को 'गंगाजल' से किया जा रहा है शुद्ध

Published : Feb 14, 2019, 01:51 PM IST
केजरीवाल की रैली के बाद जानें क्यों जंतर मंतर को 'गंगाजल' से किया जा रहा है शुद्ध

सार

दिल्ली के जंतर मंतर को आज गंगा के जल से शुद्ध किया जा रहा है। ताकि कल हुई विपक्ष की रैली के बाद वहां पर शुद्धि हो सके। भाजपा सांसद और दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी जंतर मंतर को गंगाजाल से पवित्र कर रहे हैं।

दिल्ली के जंतर मंतर को आज गंगा के जल से शुद्ध किया जा रहा है। ताकि कल हुई विपक्ष की रैली के बाद वहां पर शुद्धि हो सके। भाजपा सांसद और दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी जंतर मंतर को गंगाजाल से पवित्र कर रहे हैं। दो दिन पहले ही मनोज तिवारी से कुंभ में स्नान किया था।

दरअसल बुधवार को ममता बनर्जी की अगुवाई में जंतर मंतर पर विपक्ष की रैली हुई थी। इस रैली में विपक्षी दलों ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा था। विपक्ष ने आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार अपने एजेंडे पर देश को चला रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नेता मनोज तिवारी जंतर-मंतर को पवित्र करने के लिए गंगा जल लेकर पहुंचे। ये भी कहा जा रहा है कि वह इलाहाबाद के कुंभ से गंगा जल लेकर आ रहे हैं और इसी जल से वह जंतर मंतर को पवित्र करेंगे।

एक दिन पहले जंतर-मंतर पर बुधवार को विपक्षी दलों ने महारैली की थी। मनोज तिवारी ने आप पर जंतर मंतर पर विपक्षी रैली में शामिल होने को लेकर निशाना साधा था। तिवारी ने कहा कि केजरीवाल अब उन लोगों के साथ बैठे हैं, जिन्हें कभी केजरीवाल भ्रष्टाचारी कहा करते थे और अब उन्हीं लोगों के साथ बैठ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'केजरीवाल की सूची में जो एक समय में 'खलनायक थे आज वहीं लोग उनके लिए नायक हो गए हैं।

इतना परिवर्तन कैसे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और विपक्षी दलों के कारण जंतर मंतर अपवित्र हो गया है। तिवारी ने कहा कि उनके नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ता जंतर-मंतर का 'शुद्धिकरण' करेंगे जहां आप की विपक्षी रैली हुई थी। उस जगह को प्रयागराज से लाये गए 'गंगाजल' से धोया जाएगा। केंद्र सरकार के खिलाफ बुधवार को आम आदमी पार्टी की रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित विपक्ष के कई नेता शामिल हुए थे। विपक्ष ने एक सुर में बीजेपी को 'लोकतंत्र के लिए खतरा' बताते हुए आगामी चुनाव में उसे हराने का संकल्प जताया था।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश