शपथ लेने से पहले पीएम मोदी ने किया साफ, सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता

Published : May 30, 2019, 11:59 AM ISTUpdated : May 30, 2019, 12:02 PM IST
शपथ लेने से पहले पीएम मोदी ने किया साफ, सुरक्षा  सबसे बड़ी प्राथमिकता

सार

राष्ट्रीय समर स्मारक जाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि। कहा, हमारी सरकार भारत की एकता और अखंडता की सुरक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर जाकर किया नमन। 

नई दिल्ली। दूसरे कार्यकाल की शपथ लेने जा रहे पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार की प्राथमिकताएं साफ कर दी हैं। बृहस्पतिवार को पीएम मोदी ने सबसे पहले महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह भाजपा सांसदों के साथ अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे। पीएम ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और तीन सेनाओं के प्रमुखों के साथ राष्ट्रीय समर स्मारक जाकर शहीदों को नमन किया। पीएम ने राष्ट्रीय सुरक्षा को अपनी शीर्ष प्राथमिकता बताया है। साथ ही कहा, महात्मा गांधी और अटलजी के आदर्श हमें गरीबों, वंचितों एवं हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन एवं शासन व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा लोगों के जीवन में बदलाव लाने को प्रेरित करेंगे। 

मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘राजघाट जाकर बापू को श्रद्धांजलि दी, सम्मान प्रकट किया। इस वर्ष हम बापू की 150वीं जयंती मना रहे हैं। मैं आशा करता हूं कि यह विशेष अवसर बापू के नेक विचारों एवं आदर्शों को और लोकप्रिय बनाने तथा गरीबों, वंचितों एवं हाशिये पर खड़े लोगों को सशक्त बनाने की दिशा में हमें प्रेरित करेंगे।’ 

उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया, ‘हम अपने प्रिय अटलजी को हर क्षण स्मरण करते हैं । वे भाजपा को, लोगों की सेवा करने का इतना बड़ा अवसर मिलता देख, बहुत खुश होते।’ मोदी ने कहा, ‘अटलजी के जीवन एवं उनके कार्यों से बहुत प्रेरित हूं । हम शासन व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों के जीवन में बदलाव लाने की दिशा में प्रयास जारी रखेंगे।’

अपने ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘कर्तव्य का निर्वाह करते हुए शहीद होने वाले वीर पुरूषों एवं महिलाओं पर भारत को गर्व है। राष्ट्रीय समर स्मारक पर हमारे वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।’ उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भारत की एकता और अखंडता की सुरक्षा के लिये कोई कसर नहीं छोड़ेगी। राष्ट्रीय सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। 

मोदी सबसे पहले राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद वह अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि 'सदैव अटल' पहुंचे और वहां पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ भााजपा अध्यक्ष अमित शाह, जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, रविशंकर प्रसाद, स्मृति ईरानी, प्रकाश जावड़ेकर, गिरिराज सिंह सहित भाजपा के कई नेता मौजूद थे। बापू और अटल को श्रद्धांजलि देने के बाद मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंच कर शहीदों को नमन किया। उन्होंने इसी साल 26 फरवरी को राष्ट्रीय समर स्मारक का उद्घाटन किया था। (इनपुट पीटीआई)

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान