एयर इंडिया ने जम्मू कश्मीर का हवाई किराया पांच हजार रुपये सीमित किया

Published : Feb 28, 2019, 09:36 AM IST
एयर इंडिया ने जम्मू कश्मीर का हवाई किराया पांच हजार रुपये सीमित किया

सार

पाकिस्तान के साथ सीमा पर तनाव बढ़ने के बीच, कई एयरलाइंस ने सैन्य बलों और अन्य यात्रियों के लिए टिकट रद्दीकरण तथा दोबारा बुकिंग शुल्क में पूरी छूट दी है। 

मुंबई मुंबई : पाकिस्तान के साथ सीमा पर तनाव बढ़ने के बीच, कई एयरलाइंस ने सैन्य बलों और अन्य यात्रियों के लिए टिकट रद्दीकरण तथा दोबारा बुकिंग शुल्क में पूरी छूट दी है।

दोनों देशों में तनाव बढ़ने के कारण सरकार ने बुधवार को नई दिल्ली के उत्तर में स्थित ज्यादातर हवाई अड्डों से वाणिज्यिक उड़ानों के संचालन पर रोक लगा दी थी।

एयर इंडिया ने नई दिल्ली से श्रीनगर, लेह और जम्मू जाने वाली उड़ानों के लिए किराया पांच हजार रुपये तय कर दिया है जबकि मार्च के पहले सप्ताह तक उड़ान का कार्यक्रम बदलने के शुल्क को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। इस बीच, सस्ती सेवा प्रदाता गो एयर ने कहा कि वह रक्षाकर्मियों को 15 मार्च तक मुफ्त में यात्रा कार्यक्रम बदलने और रद्दीकरण की सुविधा देगी।

विस्तारा ने कहा कि वह अमृतसर, जम्मू, लेह या श्रीनगर से या इन शहरों के लिए 31 मार्च तक यात्रा हेतु बुक टिकटों के लिए पूरा पैसा वापस करेगी और टिकट रद्दीकरण के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

दूसरी तरफ इंडियन कॉमर्शियल पायलट एसोसिएशन ने एक पत्र लिखकर पीएमओ से पूरी तरह सपोर्ट देने की बात कही है। पत्र में कहा गया है कि देशभक्त और जिम्मेदार यूनियन होने के कारण आईसीपीए ने सभी तरह के ऑपरेशन के लिए पूरी सपोर्ट और को-ऑपरेशन बढ़ाने का निर्णय लिया है।

पत्र में कहा गया है कि, हम सरकार और पीएमओ को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरी मदद करेंगे। इसके अलावा गो एयर ने कहा कि वह रक्षाकर्मियों को 15 मार्च तक मुफ्त में यात्रा कार्यक्रम बदलने और रद्दीकरण की सुविधा देगी। 


 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश