केंद्रीय मंत्री ने समझाया, कैसे ऑटो से भी कम है हवाई जहाज का किराया

Published : Sep 09, 2018, 12:51 AM IST
केंद्रीय मंत्री ने समझाया, कैसे ऑटो से भी कम है हवाई जहाज का किराया

सार

केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। जयंत सिन्हा ने कहा है कि भारत में हवाई जहाज का किराया ऑटो रिक्शा से भी सस्ता है। सिन्हा ने अपनी बातों को समझाने के लिए लॉजिक भी दिया है।

केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। जयंत सिन्हा ने कहा है कि भारत में हवाई जहाज का किराया ऑटो रिक्शा से भी सस्ता है। सिन्हा ने अपनी बातों को समझाने के लिए लॉजिक भी दिया है।

केन्द्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने गोरखपुर एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन के लोकार्पण समारोह ये बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, “देश में हवाई जहाज का किराया ऑटो से भी सस्ता हो गया है। ऑटो से कहीं भी जाएंगे तो 10 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया लगेगा। अगर दो लोग यात्रा करते हैं तो एक यात्री पर 5 रुपये प्रति किलोमीटर पड़ेगा। जबकि हवाई जहाज का किराया महज चार रुपये प्रति किलोमीटर है”। 


टर्मिनल भवन के लोकार्पण समारोह में केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्‍हा ने कहा कि नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में क्रांति हो रही है। अपने गृह राज्य की राजधानी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे रांची में 30 फ्लाइट हो गई हैं। साथ ही उत्‍तर प्रदेश में ये क्रांति बहुत तेजी से हो रही है।


जयंत सिन्हा इससे पहले इसी तरह का गणित समझा चुके हैं। इंदौर के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि भारत में विमान का किराया ऑटो रिक्शा से कम है। उन्होंने कहा था कि दुनिया भर में हमारे देश में हवाई किराया सबसे कम है इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग हवाई सफर करना पसंद कर रहे हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम