अखिलेश हुए आजमगढ़ से गायब, लगे पोस्टर!

Published : Feb 09, 2020, 10:52 AM ISTUpdated : Feb 09, 2020, 12:51 PM IST
अखिलेश हुए आजमगढ़ से गायब, लगे पोस्टर!

सार

अखिलेश यादव आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद हैं। आजमगढ़ को सपा का गढ़ माना जाता है। लेकिन अब इस गढ़ में सपा अध्यक्ष के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही है। आजमगढ़ ने हमेशा ही सपा का साथ दिया है। पार्टी की सबसे खराब स्थिति में यहां की जनता ने सपा को जीताकर लोकसभा में भेजा है।  पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में सपा प्रदेश में महज पांच सीटें जीत सकी थी। जिसमें आजमगढ़ की भी सीट सपा के खाते में गई। 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव आजमगढ़ से गायब हैं। लोग उन्हें खोज रहे हैं कि क्योंकि स्थानीय सांसद चुनाव जीतन के बाद अपने संसदीय क्षेत्र से गायब है। लिहाजा लोग उन्हें खोज रहे हैं। ताकि वह अपनी समस्याओं को सांसद को बता सकेंगे। लोगों ने जो पोस्टर लगाएं हैं। उसमें अखिलेश के मुंह पर पट्टी बाधी गई है। स्थानीय लोग अखिलेश यादव को खोज रहे हैं। हालांकि समाजवादी पार्टी का कहना है कि ये विरोधी दल का चाल रहा है और वह अखिलेश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

अखिलेश यादव आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद हैं। आजमगढ़ को सपा का गढ़ माना जाता है। लेकिन अब इस गढ़ में सपा अध्यक्ष के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही है। आजमगढ़ ने हमेशा ही सपा का साथ दिया है। पार्टी की सबसे खराब स्थिति में यहां की जनता ने सपा को जीताकर लोकसभा में भेजा है।  पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में सपा प्रदेश में महज पांच सीटें जीत सकी थी। जिसमें आजमगढ़ की भी सीट सपा के खाते में गई। लिहाजा अब यहां के लोगों में इस बात की नाराजगी है कि चुनाव जीतने के बाद अखिलेश यादव यहां पर नहीं आए।

जिले की जनता बिलरियागंज में सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने इन महिलाओं के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। जिसके बाद इन लोगों में सपा सांसद को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि उन्होंने सांसद को जीतकर सांसद में भिजवाया। लेकिन उन्हें अपने लोगों की सुध नहीं है। जिसके बाद इन लोगों ने अखिलेख के नदारद होने के पोस्टर आजमगढ़ में चस्पा किए हैं। बिलरियागंज इलाके के मौलाना जौहर पार्क में पिछले मंगलवार को मुस्लिम महिलाओं ने सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। जिसके बाद पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जिसके बाद लोग अखिलेश यादव से नाराज हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण