शोपियां में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबल कर रहे हैं आतंकियों का सफाया

Published : Jul 05, 2019, 10:54 AM ISTUpdated : Jul 05, 2019, 11:34 AM IST
शोपियां में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबल कर रहे हैं आतंकियों का सफाया

सार

आज सुरक्षा बलों को जानकारी मिली कि इस इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। उसके बाद सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले के नरवानी इलाके को चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद सर्च आपरेशन चलाया गया। हालांकि इसी बीच आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चला दी।

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले के नरवानी इलाके में अभी आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी जारी है। फिलहाल मुठभेड़ के बारे में सुरक्षा बलों द्वारा ज्यादा जानकारी नहीं दी गयी है। ऐसा माना जा रहा कि इस इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। फिलहाल सुरक्षा बलों ने इस इलाके को अपने कब्जे में ले रखा है।

जानकारी के मुताबिक आज सुरक्षा बलों को जानकारी मिली कि इस इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। उसके बाद सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले के नरवानी इलाके को चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद सर्च आपरेशन चलाया गया। हालांकि इसी बीच आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चला दी। इसके जवाब में सुरक्षा बलों ने फायरिंग की। सुरक्षा बलों के मुताबिक अभी दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है और किसी आतंकी के मारे जाने की कोई खबर नहीं है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों राज्य के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था। मारे गए आतंकी का नाम जरार है, जो कि पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़ा हुआ था और वह पाकिस्तान का रहने वाला है। इससे पहले राज्य के त्राल इलाके में भी आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी।

इसमें भी सुरक्षा बलों ने एक आतंकी मार गिराया गया था। इस आतंकी की पहचान शब्बीर अहमद मलिक के रूप में हुई है और यह त्राल के नागबाल का रहने वाला था। जम्मू कश्मीर पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार यह आतंकी लश्कर-ए-तैयबा  से जुड़ा था और बाद में वह जाकिर मूसा के आतंकी संगठन में शामिल हो गया था। इसके बाद इसने अंसार गजवात उल हिंद नामक आंतकी संगठन के लिए काम करना शुरू कर दिया।

पिछले दिनों गृहमंत्री अमित शाह के घाटी दौरे के बाद राज्य में आतंकियों का सफाई अभियान चल रहा है। सुरक्षा बलों ने सौ से ज्यादा आंतकियों का सफाया कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा बल राज्य से सभी आंतकियों का सफाया कर देंगे। ताकि बगैर किसी भय के चुनाव संपन्न हों सकें।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश