आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फिर से हादसा, मां-बाप और बेटे की मौत, बेटी गंभीर

Published : Jul 30, 2019, 02:33 PM IST
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फिर से हादसा, मां-बाप और बेटे की मौत, बेटी गंभीर

सार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक बार फिर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। यह हादसा थाना नगला खंगर क्षेत्र में तब हुआ जब इनोवा कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बची एक लड़की को सैफई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   

फिरोजाबाद: फिरोजाबाद क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे हैं। विगत छह माह के अंदर करीब एक दर्जन से अधिक हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में करीब एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं। हादसों के पीछे ओवर स्पीड बताई जाती है। अब फिरोजाबाद के नगला खंगर क्षेत्र में एक इंजीनियर की इनोवा कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में इंजीनियर समेत पत्नी और बेटे की मौत हो गई जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। गाड़ी से नगदी भी पुलिस को बरामद हुई है। 

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर लखनऊ की ओर जाने वाली एक इनोवा कार एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि पुलिस को इनोवा कार में 33 लाख 94 हजार 335 रुपये कैश भी मिला है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा व थाना नगला खंगर पुलिस ने तत्काल ही स्थिति को संभालते हुए गाड़ी को किनारे करवाया।

घटना इतनी भीषण थी गाड़ी को ड्राइव कर रहे रतन प्रकाश पुत्र दिनेश चंद्र उम्र करीब 40 वर्ष, उनकी पत्नी शिल्पी पत्नी रतन प्रकाश उम्र करीब 35 वर्ष, बेटा रित्विक पुत्र रतन प्रकाश उम्र करीब 12 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी बेटी राखी जो बुरी तरह घायल अवस्था में पुलिस को मिली। जिसे पुलिस ने घायल घायल अवस्था में सैफई हॉस्पिटल के लिए रवाना कर दिया है।


 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Navkar Mantra Day 2026: सूरत में 10 हजार श्रद्धालुओं का महाजाप, विश्व शांति का गूंजा संदेश
Vishwa Navkar Mahamantra Divas 2026: सूरत में JITO का भव्य महाजाप, अमित शाह की वर्चुअल उपस्थित के साथ 108 देशों की भागीदारी