योगी की बेलगाम पुलिस पर एक और आरोप

Published : Oct 09, 2018, 01:47 PM IST
योगी की बेलगाम पुलिस पर एक और आरोप

सार

बलिया में पुलिस पुलिस की पिटाई से एक 85 साल के बुजर्ग की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस इस मामले को दबाने में जुट गई है।

बलिया—यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की सिपाही प्रशांत चौधरी ने पिछले दिनों गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना ने पुलिस विभाग को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया।

मामला इतना बढ़ा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हस्तक्षेप करना पड़ा। स्थिति इतनी बिगड़ गई पुलिस के अंदर भी बगावत की खबर भी आने लगी हैं। इस मामले को अभी कुछ ही दिन बीते थे कि बलिया जिला में एक बुजुर्ग की पुलिस हिरासत में मौत होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।

बुजुर्ग के परिजनों ने पुलिस पर पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह, बांसडीह थाना प्रभारी करुणेश कुमार सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची। सीओ ने परिजनों को समझकर मामला शांत कराकर शव कब्जे में ले लिया। मृतक के पुत्र ने लिखित में पुलिस से आग्रह किया कि शव का पोस्टमॉर्टम नहीं करवाना है इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

"

बताया जा रहा है कि घटना बांसडीह थाना क्षेत्र के सुहवल गांव की है। यहां के रहने वाले कमलेश्वर मिश्रा (85) एवं उसके पुत्र त्रिभुवन मिश्रा गांव के समीप बगीचे में रविवार की शाम मौजूद थे। मृतक के पुत्र त्रिभुवन मिश्रा का आरोप है कि दो सिपाही बाइक से आए और गांजा बेचने के आरोप में उसे मारने पीटने लगे।

इसी बीच उसके समीप बैठे उसके पिता कमलेश्वर मिश्रा को भी पुलिस वालों ने पिटाई कर दी। मृतक के पुत्र ने बताया पुलिस की पिटाई से ही उसके पिता की मौत हो गई।

इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह, बांसडीह रोड थाना अध्यक्ष करुणेश कुमार सिंह सहित कई थानों की फोर्स मौके पर जुट गए। इस बाबत थानाध्यक्ष करुणेश कुमार सिंह ने बताया मृतक कमलेश्वर की मौत स्वभाविक हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश