आईएमएफ को भारत की आर्थिक वृद्धि दर बढ़ने का अनुमान

Published : Oct 09, 2018, 12:44 PM IST
आईएमएफ को भारत की आर्थिक वृद्धि दर बढ़ने का अनुमान

सार

रिपोर्ट में भारत की तरफ से हाल में किए गए आर्थिक सुधारों का भी जिक्र किया है। इसमें माल एवं सेवाकर (जीएसटी) और दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता को लागू करना शामिल है। 

वॉशिंगटन--अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर में बढोत्तरी का अनुमान जताया है। आईएमएफ के अनुसार 2018 में भारत की आर्थिक वृद्धि 7.3% और 2019 में 7.4% रहने का अनुमान जताया है।

अपनी नवीनतम विश्व आर्थिक परिदृश्य रपट में आईएमएफ ने कहा कि चालू वर्ष में भारत फिर से दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल कर लेगा। यह चीन के मुकाबले 0.7% अधिक होगा। वर्ष 2017 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.7% थी।

रिपोर्ट में भारत की तरफ से हाल में किए गए आर्थिक सुधारों का भी जिक्र किया है। इसमें माल एवं सेवाकर (जीएसटी) और दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता को लागू करना शामिल है। साथ ही मुद्रास्फीति को लक्ष्य के भीतर बनाए रखने, विदेशी निवेश के उदारीकरण और कारोबार सुगमता के लिए उठाए गए कदम भी शामिल हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘भारत की आर्थिक वृद्धि 2018 में 7.3% और 2019 में 7.4% रहने का अनुमान है।’’ 

यह आईएमएफ द्वारा अप्रैल 2018 में जारी विश्व आर्थिक परिदृश्य में जताए गए अनुमान से कम है। इसकी अहम वजह हाल में कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा होना और वैश्विक आर्थिक हालात का मुश्किल भरा होना बताया गया है। हालांकि यह 2017 के 6.7% की आर्थिक वृद्धि दर से अधिक है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार