करीबी महिला का बेटा रोहित की है संतान कहीं इस शक में तो नहीं हुई रोहित की हत्या ?

Published : Apr 29, 2019, 12:53 PM IST
करीबी महिला का बेटा रोहित की है संतान कहीं इस शक में तो नहीं हुई रोहित की हत्या ?

सार

अपूर्वा शादी के बाद कई बार अपने मायके भी गयी और अकेले भी रही। लेकिन परिवारवालों ने बीच बचाव करते हुए इस मामले का पटाक्षेप किया। हालांकि रोहित की परिवार की एक महिला के करीबी भी अपूर्वा का खटकती थी। उसके लगता था कि करीबी महिला का बेटा रोहित की संतान है। क्योंकि रोहित उस महिला के काफी करीब था। हालांकि इस बारे में अपूर्वा ने कई बार रोहित से बात की। लेकिन उसने हर बार इस बात को नकार दिया। 

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की हत्या की असली वजह करीबी महिला तो नहीं। अभी तक जो भी चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। उसके मुताबिक रोहित की पत्नी अपूर्वा को शक था कि परिवार की करीबी महिला का बेटा रोहित की ही संतान है।

जानकारी के मुताबिक रोहित की शादी के बाद से अपूर्वा और उसके बीच संबंध खराब हो गए थे। अपूर्वा हर बात पर शक करती थी। हालांकि अपूर्वा की अपनी राजनैतिक महत्वाकाक्षाएं भी थी। जो पूरा नहीं हो रही थी, लिहाजा उसने रोहित से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। अपूर्वा शादी के बाद कई बार अपने मायके भी गयी और अकेले भी रही। लेकिन परिवारवालों ने बीच बचाव करते हुए इस मामले का पटाक्षेप किया। हालांकि रोहित की परिवार की एक महिला के करीबी भी अपूर्वा का खटकती थी।

उसके लगता था कि करीबी महिला का बेटा रोहित की संतान है। क्योंकि रोहित उस महिला के काफी करीब था। हालांकि इस बारे में अपूर्वा ने कई बार रोहित से बात की। लेकिन उसने हर बार इस बात को नकार दिया। रोहित उस करीबी महिला के बेटे को अपनी संपत्ति में हिस्सा देना चाहता था, जिसको लेकर अपूर्वा और ज्यादा नाराज रहने लगी और उसका शक और ज्यादा गहराता गया।

फिलहाल रोहित मर्डर केस में अपूर्वा पुलिस रिमांड पर है। लेकिन वह रोज अपने बयान बदल रही है। उसके पुलिस पूछताछ में बताया कि रोहित की करीबी महिला का बेटा रोहित की ही संतान है। जिस दिन रोहित शेखर की हत्या हुई उसी रात रोहित उस करीबी महिला के साथ कार में बैठकर शराब पी रहा था और तभी उसने अपूर्वा को वीडियोकॉल भी की।

जिसके बाद अपूर्वा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ हत्या के अहम सबूत नहीं लगे हैं। लेकिन वह सीसीटीवी कैमरे को ही बड़ा सबूत मान रही है। अपूर्वा का कहना है कि वह रोहित से संतान सुख चाहती थी, लेकिन रोहित इसके लिए तैयार नहीं था। ये कुछ ऐसे कारण हैं जिससे अपूर्वा का रोहित पर शक बढ़ता ही गया।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश