बारामुला में एलओसी से घुसपैठ की कोशिश कर रहे 4 आतंकी ढेर

Gursimran Singh |  
Published : Oct 19, 2018, 12:04 PM IST
बारामुला में एलओसी से घुसपैठ की कोशिश कर रहे 4 आतंकी ढेर

सार

आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ दोपहर 12:30 बजे उस वक्त शुरू हुई जब आतंकियों ने इलाके में सर्च कर रही सेना की टुकड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी।

पाकिस्तान की तरफ से कश्मीर में माहौल खराब करने के लिए भेजे जा रहे आतंकियों के खिलाफ सेना को बृहस्पतिवार को एक बड़ी कामयाबी मिली। सेना ने बारामुला में भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे चार आतंकियों को मार गिराया।

सेना के सूत्रों ने 'माय नेशन' को बताया कि जवानों ने बारामुला जिले के बोनियार के जंगलों से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे चार आतंकियों को मार गिराया है। आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ दोपहर 12:30 बजे उस वक्त शुरू हुई जब आतंकियों ने इलाके में सर्च कर रही सेना की टुकड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी।

सुरक्षा एजेंसियों से मिली खुफिया सूचना के आधार पर सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल के पास के जंगलों में यह खोज ऑपरेशन चलाया था। सेना के जवानों ने घने जंगलों में आतंकियों के एक बड़े गुट की हरकत देखी, जो तोरणा पोस्ट से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की फिराक में थे।

मारे गए चारों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। हालांकि सेना ने इनकी पहचान पर कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। माना जा रहा है कि सभी आतंकी हाल ही में आतंकी संगठनों में शामिल हुए थे और पीओके में ट्रेंड होकर पाकिस्तानी सेना की मदद से ही भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश में थे।

इलाके में भौगोलिक बाधाओं को देखते हुए सेना ने सुरक्षा बलों की अतिरिक्त टुकड़ियों को बोनियार के जंगलों में तैनात कर दिया है। घने जंगलों की वजह से देर शाम रुके इस ऑपरेशन के सुबह दोबारा शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि इलाके में छिपे बाकी आतंकियों का भी सफाया कर दिया जाएगा।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल