'मोदी-योगी युग के बाद राम मंदिर तोड़ देंगे' सोशल मीडिया पर बुजुर्ग के आपत्तिजनक बयान से भड़का आक्रोश

Published : Dec 15, 2023, 08:11 PM ISTUpdated : Dec 15, 2023, 08:22 PM IST
'मोदी-योगी युग के बाद राम मंदिर तोड़ देंगे' सोशल मीडिया पर बुजुर्ग के आपत्तिजनक बयान से भड़का आक्रोश

सार

राम मंदिर उद्घाटन से पहले एक समुदाय विशेष के बुजुर्ग व्यक्ति का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह कह रहा है कि मोदी-योगी युग के बाद राम मंदिर तोड़ डालेंगे।

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर चल रही है। 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इससे पहले ही समुदाय विशेष के एक बुजुर्ग की ओर से सोशल मीडिया पर दिए आपत्तिजनक बयान ने राम भक्तों समेत पूरे देश में आक्रोश फैला दिया है। बुजुर्ग ने कहा है कि मोदी योगी युग के बाद राम मंदिर को तोड़ देंगे। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मुस्लिम बुजुर्ग का बयान
राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियों के बीच अयोध्या के ही एक स्थानीय बुजुर्ग ने सोशल मीडिया पर कहा है कि जब तक मोदी-योगी हैं तब तक राम मंदिर बनाओ, पूजा करते रहा। जिस दिन मोदी और योगी चले जाएंगे उस दिन हम लोग राम मंदिर तोड़कर फेंक देंगे। मुस्लिम बुजुर्ग के इस वीडियो के बाद से एक्स (पूर्व में टि्वटर) पर जैसे जंग छिड़ गई है।

एक्स पर यूजर्स की कड़ी प्रतिक्रिया
हालांकि एक्स पर यूजर्स ने इसपर काफी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने एक्स पर लिखा है कि इस बयान से पता चलता है कि समुदाय विशेष में मोदी-योगी का डर बना है। लेकिन याद रहे कि मोदी-योगी रहें या न रहें राम मंदिर हमेशा बना रहेगा। सनातन की नई पीढ़ी तैयार हो गई है जो राम में आस्था रखने के साथ उनका अनुसरण भी करती है। एक और यूजर ने लिखा है कि मोदी-योगी रहें न रहें उनकी विचारधारा हमेशा जीवित रहेगी।    

पीएम मोदी करेंगे प्राण प्रतिष्ठा
राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगी। कार्यक्रम में 3000 से अधिक वीवीआईपी शामिल होगी। राम मंदिर की सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्था आदि को लेकर तैयारी चल रही है। 

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि