राम लला कब आएंगे...मिल गया जवाब, 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, पीएम मोदी होंगे शामिल

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Oct 25, 2023, 09:51 PM ISTUpdated : Oct 25, 2023, 10:03 PM IST
राम लला कब आएंगे...मिल गया जवाब, 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, पीएम मोदी होंगे शामिल

सार

राम लला कब आएंगे? यूपी के सियासी हलकों में ये पंक्ति वर्षों से दोहराई जाती रही है। अब इसका जवाब मिल गया है। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे नए मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा अगले साल 22 जनवरी को होगी। पीएम नरेंद्र मोदी स्वयं प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

लखनऊ। राम लला कब आएंगे? यूपी के सियासी हलकों में ये पंक्ति वर्षों से दोहराई जाती रही है। अब इसका जवाब मिल गया है। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे नए मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा अगले साल 22 जनवरी को होगी। पीएम नरेंद्र मोदी स्वयं प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की तरफ से बुधवार को पीएम मोदी को समारोह के लिए निमंत्रित किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अपने जीवनकाल में इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनना उनका सौभाग्य है। 

अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 12:30 बजे से

अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 4000 संत महात्मा और 2500 महानुभाव शामिल होंगे। बुधवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी स्वामी विश्वप्रसन्न तीर्थ जी महाराज पेजावर मठ,उडुपी, कर्नाटक, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज, पुणे, मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा और चंपत राय पीएम नरेंद्र मोदी से मिले। उन्हें अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण पत्र दिया गया। जानकारी के अनुसार, अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह दोपहर करीब 12.30 बजे से शुरु होगा। 

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण की खुद पीएम मोदी ने दी जानकारी

अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल से स्वीकार किया। खुद ट्विट कर इसकी जानकारी भी दी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उन्होंने लिखा है कि आज का दिन भावनाओं से भरा हुआ है। अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी मेरे निवास स्थान पर मिलने आए थे। उन्होंने मुझे श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर अयोध्या निमंत्रित किया है। आगे पीएम मोदी लिखते हैं कि खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं। 

ये भी पढें-कभी सरकारी स्कूल की टाट-पट्टी पर पढ़ें...विदेश में भी नौकरी, अब इस यूनि​वर्सिटी के कुलपति हैं डॉ. शिशिर कुमार

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में Vipul Joshi Associates का विस्तार, US-Canada Visa मामलों में बड़ी विशेषज्ञता
मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स का बड़ा अधिग्रहण, गुजरात में 1150+ बेड्स का नेटवर्क