राम मंदिर के लिए पूर्व IAS ऑफिसर ने दान की जिंदगी की जमा-पूंजी, एंकाउट में बचे इतने रुपए

Anshika Tiwari |  
Published : Nov 21, 2023, 06:07 PM IST
राम मंदिर के लिए पूर्व IAS ऑफिसर ने दान की जिंदगी की जमा-पूंजी, एंकाउट में बचे इतने रुपए

सार

Ram Mandir: राम मंदिर में जल्द ही भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी बीच पूर्व IAS ऑफिसर ने राम मंदिर के लिए अपनी जीवनभर की जमा-पूंजी दान करने का फैसला लिया है। 

नेशनल डेस्क। अयोध्या में भव्य राम मंदिर तैयार हो रहा है। इसी बीच केंद्र सरकार में कभी गृह सचिव रहे सेवानिवृत्त हो चुके IAS अधिकारी एस लक्ष्मी नारायणन ने जीवनभर की जमा पूंजी भगवान राम को अर्पित करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है, मर्यादा पुरुषोत्तम रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बाद 151 किलो की रामचरितमानस की स्थापना कराने का फैसला पूर्व आईएस अधिकारी ने लिया है। जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपए होगी। 

तांबे से तैयार किया जाएगा महाकाव्य का हर पन्ना

151 किलो की रामचरितमास का प्रत्येक पन्ना तांबे का होगा। जिसे 24 कैरेट के सोने में डुबाया जाएगा। इतना ही नहीं इस रामचरतिमान में 140 किलो तांबा और 6 किलो सोना लगाया जाएगा। वहीं सजावट के लिए अलग से दुर्लभ धातुओं का इस्तेमाल किया जाएगा। पूर्व IAS अधिकारी एस लक्ष्मी नारायणन  के इस फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया है। उन्होंने भगवान राम के लिए अपने सभी बैंक एकाउंट और संपत्तियों को खाली करने का फैसला किया है। ये बेहद खास रामचरितमानस भगवान राम के पास रखी जाएगी। 

 

 

पूर्व IAS अधिकारी ने भगवान को कहा शुक्रिया

IAS अधिकारी एस लक्ष्मी नारायणन का कहना है, हमेशा से उनपर भगवान की कृपा रही। वह भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्हें देश की सेवा करने के लिए प्रमुख पद मिलें। उन्होंने पेंशन मेरी दाल-रोटी के लिए काफी है जिंदगी में जो भी कमाया अब वो भगवान के नाम कर रहा हूं।  
 

ये भी पढ़ें- कांग्रेस मेनिफेस्टो: राजस्थान में 50 लाख का इलाज-12th तक एजूकेशन फ्री, 14 लाख को रोजगार

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम