
नई दिल्ली। World Cup 2023 के फाइनल में भारत की हार ने करोड़ो क्रिकेट प्रेमियों का दिल तोड़ा है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विरोट कोहली समेत प्लेयर्स की भी आंखे नम हो गईं थी। अब गुरुग्राम की एक कम्पनी ने इस सदमे से उबरने के लिए अपने कर्मचारियों को एक दिन की छुट्टी दी है। इसकी खूब चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि कम्पनी ने अपने कर्मचारियों को यह हॉलीडे इसलिए दिया है कि ताकि उसके कर्मचारी विश्व कप के फाइनल में भारत की हार के गम से उबर कर काम पर लौट सकें।
भारत की हार के सदमे से निपटने के लिए दी छुट्टी
गुरुग्राम बेस्ड मार्केटिंग मूव्स एजेंसी ने विश्व कप 2023 फाइनल में भारत की हार के बाद अपने कर्मचारियों को यह छुट्टी दी है। कम्पनी की एक कर्मचारी दीक्षा गुप्ता ने इस सिलसिले में सोशल मीडिया प्लेटफार्म लिंक्डइन एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने यह जानकारी भी साझा की कि कंपनी ने कर्मचारियों को यह छुट्टी भारत की हार के सदमे से निपटने के लिए दी है। दीक्षा ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि आज सुबह उठी तो बॉस का एक संदेश देखा। उसमें भारत की वर्ल्ड कप में हुई हार के मनोवैज्ञानिक नुकसान के चलते कर्मचारियों को एक दिन की छुट्टी की छूट दी गई थी। आधिकारिक ईमेल आने तक कोई भी इस पर भरोसा नहीं कर पा रहा था।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।