राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: 5000 राम फेरी-2500 जगहों पर राम चौकी, 22 जनवरी को जगमगाएंगे दिल्ली समेत कई शहर

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Dec 25, 2023, 11:28 AM ISTUpdated : Dec 25, 2023, 11:29 AM IST
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: 5000 राम फेरी-2500 जगहों पर राम चौकी, 22 जनवरी को जगमगाएंगे दिल्ली समेत कई शहर

सार

बाजारों और व्यापारियों के घरों में 5 हजार से अधिक 'राम चौकी' होगी। भजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बाजारों में होर्डिंग लगाने और दुकानों व वाहनों पर श्रीराम मंदिर के स्टीकर, पोस्टर लगाने का भी आग्रह किया गया है। दिल्ली सहित देश भर के सभी बाजारों में 22 जनवरी को अट्रैक्टिव रोशनी करने की योजना है।

अयोध्या। अयोध्या में आने वाली 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देश भर में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम होंगे। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने यह ऐलान किया है। उसके मुताबिक, बाजारों में 5 हजार से अधिक 'राम फेरी' निकालने के अलावा बाजारों और व्यापारियों के घरों पर 5000 राम चौकी भी स्थापित होंगी। राम संवाद कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है, जो 2500 से ज्यादा स्थानों पर होगा।

एक जनवरी से 'हर शहर अयोध्या'-'घर घर अयोध्या' अभियान

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया के मुताबिक, यह अभियान एक जनवरी से शुरु होगा। 'हर शहर अयोध्या'-'घर घर अयोध्या' अभियान के जरिए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देश के लिए अविस्मरणीय दिन बनाया जाएगा। श्रीराम देश की प्राचीन संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों के प्रतीक हैं। कैट ने प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन को यादगार बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई है। 

5 हजार से अधिक राम फेरी

कैट ने व्यापारी संगठनों को एडवाइजरी जारी कर कहा है कि वह 1 से 22 जनवरी तक 'हर शहर अयोध्या-हर घर अयोध्या' अभियान चलायें। देश भर के बाजारों में 5 हजार से अधिक राम फेरी निकालने का लक्ष्य तय किया गया है। लगभग 2500 से अधिक राम संवाद कार्यक्रम होंगे। लोगों को इसमें शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

5 हजार से अधिक राम चौकी

बाजारों और व्यापारियों के घरों में 5 हजार से अधिक 'राम चौकी' होगी। भजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बाजारों में होर्डिंग लगाने और दुकानों व वाहनों पर श्रीराम मंदिर के स्टीकर, पोस्टर लगाने का भी आग्रह किया गया है। दिल्ली सहित देश भर के सभी बाजारों में 22 जनवरी को अट्रैक्टिव रोशनी करने की योजना है। दिल्ली व देश भर के शहरों में कई जगहों पर श्रीराम मंदिर के मॉडल एवं चित्र रख कर एलईडी के जरिए प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण भी दिखाया जाएगा।

22 जनवरी को दीवाली जैसी रोशनी व सजावट करें व्यापारी

कैट ने व्यापारियों से 22 जनवरी को घरों में रंगोली बनाने और दीवाली जैसी रोशनी व सजावट करने का भी आग्रह किया है। देश भर के व्यापारियों को यह सुझाव भी दिया गया है कि वह एक दूसरे को श्रीराम मंदिर का मॉडल उपहार के रूप मे दें ताकि इन स्मृतियों को संजोए रखा जा सके। 

ये भी पढें-मंदिर और गुरूद्वारे के फूल बन गए रोज़गार का जरिया...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल