
अयोध्या। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को है। तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। देश भर से लोग राम मंदिर के लिए तरह तरह की चीजे भेज रहे हैं। राम मंदिर कार्यशाला में 600 किलोग्राम का एक घंटा भी रखा है। बताया जा रहा है कि यही घंटा राम मंदिर में लगेगा। दुनिया के किसी मंदिर में लगने वाला यह सबसे बड़ा घंटा होगा।
400 मजदूरों ने दिन-रात एक करके बनाया
कार्यशाला में रखे घंटे पर जय श्री राम भी लिखा हुआ है। इसका निर्माण अष्टधातु से किया गया है। जानकारी के अनुसार, इस घंटे को बनाने के लिए 400 मजदूरों ने काम किया है। दिन-रात की मेहनत के बाद यह घंटा बनकर तैयार हुआ है। इसी घंटे को राम मंदिर में लगाए जाने की योजना है। कहा जाता है कि यह घंटा यूपी के जलेसर में बनाया गया है।
जलेसर के परिवार ने मंदिर में अर्पित करने को बनवाया घंटा
जानकारी के अनुसार, जलेसर के एक परिवार ने यह घंटा बनवाया है। इस तरह का यह सिर्फ एक ही घंटा है। इसे मंदिर में अर्पित करने के लिए ही बनवाया भी गया था। वैसे आपको बता दें कि ज्यादातर घंटो को अलग अलग पीस में ढाला जाता है और फिर बाद में उन्हें जोड़ दिया जाता है। पर यह घंटा ऐसा है कि इसे एक ही पीस में तैयार किया गया है। घंटे को बजाने पर अंदर से ओउम की आवाज भी आती है।
घंटे की ऊंचाई 8 फीट
राम मंदिर में लगाया जाने वाला इस घंटे की ऊंचाई 8 फीट है। बाहर से इसकी परिधि 15 फीट और अंदर से 5 फीट तक है। इस घंटे को बनाने की लागत 25 लाख रुपये आई है। वैसे यूपी का जलेसर घंटियां बनाने के लिए जाना जाता है। यहां से लोग घंटा या घंटे मंगाते हैं। एटा जिले में स्थित इस स्थान में बने प्रोडक्ट भी सप्लाई विदेशों में भी होती है।
ये भी पढें- Ayodhya Airport: अयोध्या कल्चर के स्वरूप में एयरपोर्ट-देखें उद्घाटन के पहले तस्वीरें...
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।